Madhya Pradesh News मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाय योजना सामूहिक विवाह लखनादौन में संपन्न
किसी के लिए भोजन मे पुलाव,तो किसी के लिये स्पेशल पैकेज,ऐसा सौतेला व्यवहार क्यों

रिपोर्टर हीरालाल डेहरिया सिवनी मध्यप्रदेश
हम आपको बता दें कि मध्यप्रदेश की सबसे बड़ी तहसील लखनादौन तहसील है लखनादौन तहसील में 108 ग्राम पंचायतें हैं यह सच्चाई सभी को मालूम है इसको बताना कोई अलग बात नहीं है लेकिन इस बात को इसलिए बताया जा रहा है कि वर्तमान में ही मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाय योजना सामूहिक विवाह का कार्यक्रम संपन्न हुआ है जिसमें 108 ग्राम पंचायतों में से 39 वर वधु को इस योजना का लाभ मिल पाया है, आखिर क्या कारण है कि मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी तहसील होने के बाद भी मात्र 39 जोड़ों ने ही इस योजना का लाभ उठाया क्या सभी पंचायतों में इस कार्यक्रम की जानकारी नहीं थी क्या यह सवाल हम इसलिए कर रहे हैं क्योंकि जिस दिन मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाय योजना एवं सामूहिक विवाह लखनादौन में संपन्न हुआ है उसी दिन ही ग्रामीण क्षेत्रों में अपने घर से शादियां संपन्न हुई है एवं आने वाले दिनों में शादियां ग्रामीण क्षेत्र एवं शहरी क्षेत्रों में होना है,अगर सही मायने में देखा जाये तो अगर इस योजना की जानकारी सभी पंचायतों में दे दी जाती तो सभी पंचायतों के परिवारों को इस का लाभ मिल जाता. मंच के सामने की खुर्सी रहीं खाली मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाय योजना सामूहिक विवाह लखनादौन में अलग तरीके से संपन्न हुआ है जिसको कई वर्षों तक याद रखा जायेगा इतने बड़े कार्यक्रम में मंच के सामने रखी कुर्सियां खाली रह गई आखिर शासन-प्रशासन के इतने बड़े कार्यक्रम में आजकल जनता जनार्दन रूचि क्यों नहीं ले रही रही है
समझ में नहीं आता। किसी के लिए भोजन मे पुलाव,तो किसी के लिये स्पेशल पैकेज,ऐसा सौतेला व्यवहार क्यों ? किसी के लिये स्पेशल भोजन एवं किसी के लिए केवल भोजन में पुलाव की व्यवस्था करना,ये कैसी व्यस्था है समझ में नहीं है आता, माननीय शिवराज जी के शासनकाल में ऐसा सौतेला व्यवहार क्यों किया जा रहा, क्योंकि जब पिछले लगभग 2 वर्षों पूर्व कांग्रेस की सरकार में मुख्यमंत्री माननीय कमलनाथ के शासनकाल में जब जिला सिवनी में मुख्यमंत्री कन्या विवाह हुआ था जिसमें करीब 269 वर वधु शामिल हुए थे जिसमें लगभग 10000-12000 की जनसंख्या थी तब भी सभी के लिये भोजन की उचित व्यवस्था की गई थी,परंतु वर्तमान में सिर्फ 39 जोडे़ करीब 500 जनसंख्या जिनकी भोजन की उचित व्यवस्था नहीं की गई एवं कुछ लोगों के लिए पुलाव, कुछ के लिये स्पेशल भोजन की व्यवस्था करना ये समझ से बाहर है,समझ में नहीं आता है श्रीमान शिवराज जी के शासनकाल में जनता के साथ सोतेला व्यवहार क्यों किया जा रहा है।

Subscribe to my channel