IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News   कोतमा पुलिस प्रताड़ना से हताश होकर पुजारी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या मृतक से 1 लाख मांगने का परिजनों ने लगाया आरोप कोतमा टीआई अजय बैगा को किया गया लाइन अटैच

रिपोर्टर सूर्यकांत मिश्रा अनूपपुर मध्य प्रदेश

अनूपपुर कोतमा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खोड़री नंबर 1में पुजारी के खिलाफ महिला ने एसटी एससी एक्ट फर्जी तरीके से शिकायत तथा पुलिस द्वारा कार्यवाही ना करने के एवज में पुजारी से ₹1 लाख रुपया मांग करने तथा नहीं देने पर मामला दर्ज किए जाने पर पुजारी ने 1 जून को अपने ही घर पर फासी लगाकर आत्महत्या कर लिया इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने कोतमा पुलिस के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए हुए कोतमा थाना प्रभारी अजय बैगा के खिलाफ तत्काल कार्यवाही यह मांग की अन्यथा कार्यवाही नहीं होने पर सव थाना परिसर मे रखकर घेराव करने वा धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी पूरे मामले की सूचना पर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र पवार कोतमा थाना प्रभारी अजय बैगा को तत्काल लाइन अटैच करते हुए जांच एसडीओपी कीर्ति बघेल को दी गई मांग की गई रुपए नहीं देने पर पुलिस ने पुजारी रामेश्वर पांडे के खिलाफ 294 323 506 एव 3(1 )द 3(1)घ 3(2) व्हीए एससी एसटी एक्ट के तहत फर्जी मामला के तहत 24 घंटे के बाद मुचलका जमानत पर छोड़ा गया जिसके बाद महिला की झूठी शिकायत पर पुलिस द्वारा फर्जी मामला दर्ज कर प्रताड़ित करने से परेशान होकर 1 जून की सुबह रामेश्वर पांडे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली कोतमा पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप परिजनों सहित ग्रामीणों ने कोतमा पुलिस झूठी शिकायत के बाद पुजारी रामेश्वर पांडे रात 1:00 बजे थाने में ले जाकर लॉकअब में बंद करने तथा मृतक के परिजनों को फोन करा कर ₹1लाख मांग करते हुए प्रताड़ित कर दिए जाने का आरोप है पूरे मामले की जांच हेतु एसडीओपी कीर्ति बघेल ने मौके पर पहुंचकर परिजनों का बयान दर्ज किया जहां मृतक के चाचा रामाधार पांडे पिता स्वर्गीय सूर्य दिन पांडे वा मृतक की बहन संतोषी त्रिपाठी पिता रामजी त्रिपाठी अपने बयान पर दोनों 50 हजार ₹50 हजार रुपए की मांग मृतक के फोन से यह जाने का बयान दिया गया है गुस्साई भीड़ ने कोतमा पुलिस के खिलाफ जमकर मुर्दाबाद नारे लगाए गए !
.

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button