IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशसहायता

Madhya Pradesh News गृह मंत्री डॉ. मिश्र ने लाड़ली बहना योजना के तहत् बहनाआंे को प्रदाय किए स्वीकृति पत्र : 10 जून को खातों में जमा होगी

9 जून तक बटेंगे स्वीकृत पत्र बेटी के जन्म से लेकर लेकर शादी तक की सरकार ने की व्यवस्था

रिपोर्टर बलराम बरोलिया सागर मध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश शासन के गृह, जेल, संसदीय कार्य एवं विधि विधायी विभाग के मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने कहा कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत् 10 जून को बहनाओं के खाते में 1 हजार रूपये प्रतिमाह के मान से राशि जमा कराई जायेगी। इसके पूर्व 9 जून तक बहनाओं को स्वीकृति प्रमाण-पत्रों का वितरण किया जायेगा प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र दतिया जिले के चार दिवसीय प्रवास के दौरान गुरूवार को ग्राम वरगांय, सोनागिर, मुरेरा, सीतापुर और उपरांय आदि मे लाड़ली बहना योजना के तहत् महिलाआंे को स्वीकृति प्रमाण-पत्र वितरण कार्यक्रमों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस दौरान पुष्पगुच्छ से बहनाओं का सम्मान किया। गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने कार्यक्रमों को संबोधित करते हुए कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार महिला सशक्तिकरण की दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि म.प्र. की शिवराज सरकार ने बेटी के जन्म से लेकर उसकी शादी तक की व्यवस्था राज्य सरकार ने की है। उन्होंने केन्द्र एवं राज्य सरकार की महिलाओं के कल्याण एवं उत्थान के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत् प्रत्येक महिला के खाते में 1 हजार रूपये प्रतिमाह के मान से राशि 10 जून को बैंक खातों में जमा कराई जायेगी। इसके पूर्व 9 जून तक स्वीकृति पत्र प्रदाय किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि गत माह गां-गांव में आयोजित विकास यात्रा के दौरान इस बात का उल्लेख किया था कि राज्य सरकार 10 जून से लाड़ली बहना योजना के तहत् महिलाआंे के खाते में 1 हजार रूये की रूपये की राशि जमा कराईगी यह शुभ घड़ी आ गई है। योजना के तहत् प्रत्येक महिला के खाते में एक वर्ष में 12 हजार रूपये की राशि जमा होगी। इस दौरान उन्होंने पुष्पगुच्छ देकर बहनाओं का सम्मान भी किया।
गृह मंत्री ने कहा कि लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत् बालिका के 21 वर्ष की होने पर 1 लाख 18 हजार रूपये की राशि प्रदाय की जायेगी। महाविद्यालय में प्रवेश लेने पर 25 हजार रूपये की राशि प्राप्त होगी।

उन्होंने कहा कि अब बेटी परिवार के लिए बोझ नहीं वरदान बन गई है। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत् 49 हजार रूपये की नगद राशि का चैक बेटी की शादी में दिया जा रहा है। महिलाआंे को नगरीय निकाय एवं पंचायतों मंे भी 50 प्रतिशत पदों पर आरक्षण दिया गया है। शासकीय सेवाआंे में भी महिलाओं को विभिन्न पदों पर आरक्षण प्रदाय किया गया है। डॉ. मिश्र ने कहा कि जहां नारी का सम्मान होता है वहां संस्कृति का उत्थान होता है और नारी की जहां पूजा होती है उस परिवार में देवताओं का वाश होता है। भारतीय संस्कृति में महिलाओं को सर्वोच्च स्थान दिया गया है। पुरूषों के नाम के पहले महिलाओं का नाम लिखा जाता है। गृह मंत्री ने कहा कि शासन ने वृद्धावस्था पेंशन योजना की राशि 600 रूपये से बढ़ाकर 1 हजार रूपये कर दी गई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री सम्मान निधि योजना के तहत् प्रत्येक कृषक के खाते में प्रतिवर्ष 10 हजार रूपये की राशि जमा कराई जा रही है। सभी आवासहीनों को पक्के आवास दिये जायेंगे गृह मंत्री ने कहा कि डेढ़ वर्ष के अंदर सभी आवासहीनों को पक्के घर उपलब्ध कराये जायेंगे। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत् आवास उपलब्ध कराने का कार्य निरंतर जारी है। गृह मंत्री ने कहा कि केन्द्र की मोदी एवं म.प्र. राज्य की शिवराज सरकार गांव, गरीब किसान, झुग्गी, झोपड़ी और महिलाओं के सम्मान की बात करने वाली सरकार है। उन्होंने बताया कि ग्राम वरगांय में लाड़ली बहना योजना के तहत् 346 को ग्राम सोनागिर में 417, ग्राम उपरांय में 352, ग्राम सीतापुर में 428 और ग्राम महेबा मे 413 बहनाओं को को लाभान्वित किया जायेगा। कार्यक्रमों के दौरान जिला पंचायत दतिया अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री घीरू दांगी, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्री संतोष लशकरी, नगर पालिका दतिया अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री प्रशांत ढेंगुला, नगर पंचायत बड़ौनी अध्यक्ष श्री कमलेश अहिरवार, जनपद पंचायत दतिया अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री बृजेश यादव, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्री प्रशांत दांगी सर्वश्री अतुल भूरे चौधरी, श्रीमती सुलक्षणा गांगोटिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी व ग्रामीणजन आदि उपस्थित थे।

 

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button