IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News महापौर श्रीमती संगीता तिवारी ने लाड़ली बहना योजना के स्वीकृति पत्र घर घर जाकर वितरित किये

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना के क्रियान्वयन से बहनों में उत्साह

रिपोर्टर बलराम बरोलिया सागर मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत आज से प्रारंभ हुई स्वीकृति पत्र की वितरण से बहनों में भारी उत्साह नजर आया। महापौर श्रीमती संगीता तिवारी ने जब नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न भागों में जाकर लाडली बहनों की घर-घर में बहनों के लिए स्वीकृति पत्र प्रदान किए तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। श्रीमती संगीता तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा जो कहा जाता है वह किया जाता है। उन्होंने कहा कि लाड़ली बहना योजना से हमारी बहनें आर्थिक रूप से सक्षम होंगी। नगर के व्रन्दावन वार्ड के घरों में लाड़ली बहनों के बीच पहुँचकर महापौर श्रीमती संगीता तिवारी ने पहुँचकर उन्हें लाड़ली बहना स्वीकृत पत्र दिए तो बहने व उनके परिजन खुशी से भाव विभोर हो उठे।
इस अवसर पर पार्षद श्रीमती संगीता जैन, डीपीओ बृजेश त्रिपाठी, पर्यवेक्षक श्रीमती रजनी बारोलिया आगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका सहित ज़न प्रतिनिधि नागरिकगण उपस्थ्ति थे। उल्लेखनीय है कि नगर के सभी वार्डो में घर घर जाकर जनप्रतिनिधियों के द्वारा नगर निगम व मवावि की टीम के साथ जाकर लाड़ली बहना स्वीकृति पत्रों का वितरण 1 से 7 जून के बीच किया जा रहा है तथा 10 जून को मुख्यमंत्री जी द्वारा सिंगल क्लिक से राज्य स्तरीय कार्यक्रम में एक हजार रु की राशि जमा की जावेगी।

 

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button