Madhya Pradesh News मध्यप्रदेश की सरकार महिलाओं को आत्मसम्मान प्रदान करने वाली सरकार – मंत्री श्री भार्गव
मंत्री श्री भार्गव ने लाड़ली बहनों को प्रदान की गई स्वीकृति पत्र

रिपोर्टर बलराम बरोलिया सागर मध्य प्रदेश
मध्यप्रदेश की सरकार महिलाओं के लिए आत्म सम्मान एवं गौरव प्रदान करने वाली सरकार है। उक्त विचार मध्य प्रदेश शासन के लोक निर्माण मंत्री श्री गोपाल भार्गव ने लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत बहनों को लाड़ली योजना के अंतर्गत स्वीकृति पत्र प्रदान करते हुए व्यक्त किए। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की महत्वकांक्षी योजना लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत लाड़ली बहनों को 1000 रू. प्रदान किए जाने के परिप्रेक्ष्य में 1 जून से 7 जून तक लाड़ली बहनों को स्वीकृति पत्र प्रदान किए जाना है। इसी तारतम्य में आज लोक निर्माण मंत्री श्री गोपाल भार्गव ने रहली विधानसभा क्षेत्र की गढ़ाकोटा में लाड़ली बहनों को स्वीकृति पत्र प्रदान किए। मंत्री श्री भार्गव ने कहा कि लाड़ली बहना योजना हमारी बहनों की सम्मान एवं स्वाभिमान प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि अब हमारी बहनों को खातों में 10 जून से प्रत्येक माह 1000 रू. की राशि उनके खातों में हस्तांतरित की जाएगी। मंत्री श्री भार्गव ने कहा कि हमारी लाड़ली बहनें आर्थिक रूप से समृद्ध होगी और अपनी सुविधा से यह 1000 रू. की राशि खर्च कर सकेंगी। इस अवसर पर मंजूलता अग्रवाल, गिरजा झारिया, पूनम गुजरिया नर्मदा प्रजापति, सविता जैन, रीना साहू, सविता साहू, सुषमा नामदेव सहित अन्य लाडली बहनों को स्वीकृति पत्र प्रदान कर उनका फूल माला से सम्मान किया।

Subscribe to my channel