IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News बेटियां वरदान होती है, बेटियों के बगैर दुनिया नहीं चल सकती

मामा की दुआएं लेती जा तुझको जा सुखी संसार मिले : मुख्यमंत्री श्री चौहान

रिपोर्टर बलराम बरोलिया सागर मध्य प्रदेश

बेटियां देवी का रूप और वरदान होती है। बेटियों के बगैर संसार नहीं चल सकता। उक्त विचार मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज नरयावली विधानसभा क्षेत्र के मकरोनिया रजाखेड़ी में मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाय योजना के अंतर्गत हुए सामूहिक विवाह सम्मेलन में 1075 नव दंपतियों को आशीर्वाद देते हुए व्यक्त किए। इस अवसर पर सांसद श्री राज बहादुर सिंह, विधायक श्री प्रदीप लारिया, श्री गौरव सिरोठिया, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हीरा सिंह राजपूत, श्री प्रभु दयाल पटेल, श्री नन्हे लाल अहिरवार, श्रीमती लता वानखेड़े, संभागायुक्त डा. वीरेंद्र सिंह रावत, कलेक्टर श्री दीपक आर्य सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी, घराती-बराती मौजूद थे। सामूहिक विवाह समारोह के अवसर पर 1075 नव दंपतियों को मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से आशीर्वाद देते हुए कहा कि “मामा की दुआएं लेती जा. तुझको सुखी संसार मिले“। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि हमारे बेटे-बेटियों के दो शरीर अवश्य होते हैं किंतु शादी के बाद एक आत्मा बन जाती है। आप सभी अपने अपने परिवार को खुश रखें, खुशहाल बनाएं। उन्होंने कहा कि बेटियां दो परिवारों को खुशहाल रखने का कार्य करती हैं। उन्होंने कहा कि आप सभी को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत हो तो हमारे जनप्रतिनिधियों को बताएं। उन्होंने कहा कि आप सभी सात वचनों के साथ सात फेरे भी ले रहे हैं। फेरो एवं सात वचनों को अपने विश्वास में बनाए रखें। इस अवसर पर सांसद श्री राज बहादुर सिंह ने कहा कि बेटियां दो परिवारों को आगे बढ़ाने का कार्य करती हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह समारोह के माध्यम से बेटियों के पिताओं की चिंता कम करने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि बेटियां पहले परिवार में बोझ समझी जाती थी, किंतु आज हमारी बेटियां परिवार में वरदान साबित हो रही हैं। इस अवसर पर विधायक श्री प्रदीप लारिया ने कहा कि आज नरयावली विधानसभा क्षेत्र की 1075 बेटियों के हाथ पीले कर अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। विधायक श्री लारिया ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा हमारी लाड़ली बहनों के लिए लाड़ली बहना योजना प्रारंभ की है। जिसके माध्यम से 10 जून से प्रत्येक माह 1000 रू. की राशि उनके खातों में आएगी। उन्होंने कहा कि आज सभी नव दंपत्ति को 49- 49 हजार रुपए की राशि के चैक प्रदान किए जा रहे हैं, जिससे हमारी बेटियां अपनी पसंद एवं आवश्यकता का सामान खरीद सकेंगी और अपने परिवार को खुशहाल बनाएंगी।

 

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button