Madhya Pradesh News नरयावली विधायक द्वारा कराए गए सामूहिक विवाह सम्मेलन में हुए फर्जीवाड़े का मामला।
पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने फर्जीवाड़े की सीबीआई से जांच कराने की उठाई मांग।

रिपोर्टर बलराम बरोलिया सागर मध्य प्रदेश
नरयावली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत रजाखेड़ी बजरिया में नरयावली विधायक प्रदीप लारिया के द्वारा मुख्यमंत्री कन्यादान योजना अंतर्गत कराये गये सामूहिक विवाह सम्मेलन में हुये फर्जीवाड़े तथा पूर्व से विवाहित जोड़ों को विवाह सम्मेलन में शामिल कराने की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों पर कठोर कार्यवाही की मांग मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने की है। श्री चौधरी ने कहा कि सत्तारूढ़ दल भाजपा के लोगों से सांठगांठ कर प्रशासनिक अमले ने योजनाबद्ध तरीके से कन्यादान योजना के अंतर्गत हुए विवाह सम्मेलन में फर्जीवाड़ा कराया हैं जिसका स्पष्ट प्रमाण है कि शासकीय योजना के अंतर्गत आयोजित होने वाले विवाह सम्मेलन के फार्म सत्तारूढ़ दल भाजपा के विधायक प्रदीप लारिया के कार्यालय से भरवाए जाने पर मेरे द्वारा जनपद पंचायत सागर के सीईओ से सख्त आपत्ति ली गई थी बावजूद इसके सांठगांठ के चलते प्रशासनिक अमले ने दल विशेष के लोगों के द्वारा लायें गए आवेदनों तथा पूर्व से विवाहित जोड़ों को सामूहिक विवाह सम्मेलन में शामिल कराकर शासकीय धनराशि का दुरुपयोग ही नहीं किया गया बल्कि अमानत में खयानत भी की गई है जो अपराध की श्रेणी में आता है। उन्होंने कहा कि विवाह सम्मेलन में हुए फर्जीवाड़े में राज्य सरकार का अमला भी शामिल है इसलिए फर्जीवाड़े की निष्पक्ष जांच सीबीआई से कराई जाकर दोषियों पर कठोर व दंडात्मक कार्यवाही की जावे अन्यथा की स्थिति में कांग्रेस पार्टी सड़कों पर उतरने को वाध्य होगी जिसका संपूर्ण उत्तरदायित्व शासन / प्रशासन का होगा।

Subscribe to my channel