IC News and Media House Private Limited


अपराधब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News दिन दहाड़े पैसों से भरा थैला छीन कर भागे बाइक सवार

 रिपोर्टर कंचन साहू उमरिया मध्य प्रदेश

 उमरिया  जिला मुख्यालय स्थित शान्ति मार्ग से मंगलवार की दोपहर शारदा प्रसाद तोमर पिता लालजी तोमर अपने रुपयों से भरा थैला लेकर घर जा रहा था तभी अज्ञात 2 बाइक सवार रुपयों से भरा थैला छीन कर भाग गए। कोतवाली से मिली जानकारी के अनुसार शारदा प्रसाद तोमर अपने व्यापारी के सिलसिले में घर से 1 लाख रुपये लेकर बैंक में अपने खाते में जमा करने गया था लेकिन बैंक वालों ने पैसा जमा करने से मना कर दिया। बैंक ने कहा कि आप अपना आधार कार्ड और पैन कार्ड लेकर आइये तब हम पैसा जमा करेंगे तो शारदा प्रसाद वही पैसा लेकर घर वापस आधार कार्ड और पैन कार्ड लेने जा रहा था ।

तभी पीछे से रेकी कर रहे बाइक सवार दो लोग शान्ति मार्ग में राजकुमार कचेर के घर के सामने मौका पाकर रुपयों से भरा थैला छीन कर भाग गए, पीड़ित पीछे दौड़ा भी लेकिन बाइक से तेजी से निकल गए। जिसकी रिपोर्ट उमरिया कोतवाली में दर्ज करवाई गई। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाल कर चारो तरफ आरोपियों को तलाश करने में जुटी है लेकिन अभी तक आरोपियों का सुराग नही लग सका है। गौरतलब है कि यह कोई पहली घटना नही है इसके पूर्व सराफा व्यापारी का भी जेवरातों से भरा बैग कार से लेकर अज्ञात लोग भाग चुके हैं हालांकि काफी प्रयास के बाद पुलिस उन तक पहुंच गई थी लेकिन अभी इन आरोपियों का पता नही लग सका है। जिले में लगातार हो रहे ऐसे वारदातों पर अंकुश लगाने की आवश्यकता है ताकि दुबारा ऐसी घटना न घट सके !

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button