IC News and Media House Private Limited


अपराधउत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News पति ही निकला ब्लैकमेलर: अश्लील वीडियो भेजकर मांगता था रुपये, एक साल पहले किया था प्रेम विवाह, छह माह से थे अलग

   रिपोर्टर गुफरान खान भदोही उत्तर प्रदेश

 यूपी के भदोही जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। प्रेम विवाह के बाद हुए तकरार के बाद से अलग रह रही युवती को उसका पति ही ब्लैकमेल कर रहा था। इस खुलासे से लोग हैरान हैं। एक युवती को उसका ही पति बीते कई माह से अश्लील वीडियो और धमकी भरा मैसेज भेजकर ब्लैकमेल कर रहा था। यह खुलासा होने के बाद से ना केवल युवती बल्कि अन्य लोग भी हैरान हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी और युवती ने एक साल पहले कोर्ट में प्रेम विवाह किया था। बाद में परिजनों के राजी होने पर मंदिर में भी शादी हुई। छह माह पहले विवाद होने के बाद से दोनों अलग- अलग रहने लगे थे। इसके बाद आरोपी ने एकतरफा प्रेमी, नकली पुलिसकर्मी और पीड़ित बनकर साइबर फ्रॉड किया। मामला यूपी के भदोही जिले का है। गुरुवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में एएसपी राजेश भारती ने बताया कि बीते दिनों जनसुनवाई के दौरान एक युवती ने किसी व्यक्ति की ओर से सोशल मीडिया के जरिये अश्लील वीडियो भेजकर पैसे मांगे जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के बाद साइबर सेल की टीम ने जांच-पड़ताल की तो बड़ा खुलासा हुआ। खुद को साइबर सेल भदोही का पुलिसकर्मी बताकर कर रहा था गुमराह
पता चला कि युवती का पति ही ऐसा कर रहा था। प्रेम विवाह के बाद हुए तकरार के बाद से युवती अपने मायके में रहने लगी थी। इस दौरान उसके मोबाइल पर सोशल मीडिया और वर्चुअल व्हाट्सएप आईडी से अश्लील मैसेज व फोटो और धमकी भरे मैसेज आने लगे। ऐसा ना करने की एवज में रुपये की मांग की जाने लगी।

यूपी के भदोही जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। प्रेम विवाह के बाद हुए तकरार के बाद से अलग रह रही युवती को उसका पति ही ब्लैकमेल कर रहा था। इस खुलासे से लोग हैरान हैं। एक युवती को उसका ही पति बीते कई माह से अश्लील वीडियो और धमकी भरा मैसेज भेजकर ब्लैकमेल कर रहा था। यह खुलासा होने के बाद से ना केवल युवती बल्कि अन्य लोग भी हैरान हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी और युवती ने एक साल पहले कोर्ट में प्रेम विवाह किया था। बाद में परिजनों के राजी होने पर मंदिर में भी शादी हुई। छह माह पहले विवाद होने के बाद से दोनों अलग- अलग रहने लगे थे। इसके बाद आरोपी ने एकतरफा प्रेमी, नकली पुलिसकर्मी और पीड़ित बनकर साइबर फ्रॉड किया। मामला यूपी के भदोही जिले का है। गुरुवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में एएसपी राजेश भारती ने बताया कि बीते दिनों जनसुनवाई के दौरान एक युवती ने किसी व्यक्ति की ओर से सोशल मीडिया के जरिये अश्लील वीडियो भेजकर पैसे मांगे जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के बाद साइबर सेल की टीम ने जांच-पड़ताल की तो बड़ा खुलासा हुआ। खुद को साइबर सेल भदोही का पुलिसकर्मी बताकर कर रहा था गुमराह पता चला कि युवती का पति ही ऐसा कर रहा था। प्रेम विवाह के बाद हुए तकरार के बाद से युवती अपने मायके में रहने लगी थी। इस दौरान उसके मोबाइल पर सोशल मीडिया और वर्चुअल व्हाट्सएप आईडी से अश्लील मैसेज व फोटो और धमकी भरे मैसेज आने लगे। ऐसा ना करने की एवज में रुपये की मांग की जाने लगी। तंग आकर युवती से एसपी से न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने इसकी जांच शुरू की। इस बीच किसी तरह आरोपी को पुलिसिया कार्रवाई की भनक लग गई। उसने अपने भाई के नंबर और दूसरे मोबाइल सेट से फर्जी पुलिसवाला बनकर युवती से चैट करने लगा। उसने गूगल से राजस्थान पुलिस का लोगो निकालकर एडिट करते हुए भदोही पुलिस लिखा और युवती को मैसेज भेजकर गुमराह कर लिया। युवक ने बातचीत में युवती को फंसा कर उसे ओटीपी पूछ लिया और युवती का व्हाट्सएप हैक कर लिया। उसके व्हाट्सएप से अपने नंबर पर धमकी भरा मैसेज भेजने के साथ ही चार लाख रुपये की डिमांड की गई। शातिर युवक ने उसका स्क्रीनशॉट लेकर पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया और आरोप लगाया कि युवती ने उसके खिलाफ फर्जी मुकदमा किया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर साइबर पुलिस ने जब इसकी गहराई से जांच की तो पता चला कि युवक ने ही फर्जी तरीके से यह मैसेज भेजा था। जिसके बाद ऊंज पुलिस ने आरोपी आनंद मोदनवाल निवासी गोधना बाजार, ऊंज को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में युवक ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि फर्जी पुलिस बनकर चैटिंग का उद्देश्य युवती के व्हाट्सअप आईडी को हैक करना था। बताया कि वह युवती को फिर से पाने की चाहत में ऐसा किया था। मामले का खुलासा करने वाली साइबर टीम में मुख्य आरक्षी राधेश्याम कुशवाहा, अंकित तिवारी, अंकित शुक्ला, रोहन, राघवेन्द्र कुशवाहा के साथ ऊंज प्रभारी निरीक्षक छोटक यादव सहित अन्य रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button