ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

Rajasthan News देवली कला निवासी सुरेश प्रजापत ने एकल शास्त्री गायन प्रतियोगिता में जोधपुर सम्भाग स्तर पर द्वितीय स्थान हासिल कर गांव का नाम रोशन किया ।

रिपोर्टर घनश्याम सिंह राजपुरोहित झूठा पाली राजस्थान

 राजस्थान  युवा बोर्ड युवा मामले एव खेल विभाग राजस्थान सरकार एव जिला प्रशासन द्रारा एसएन मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम जोधपुर में आयोजित मारवाड़ युवा महोत्सव में पाली जिले के देवली कला निवासी सुरेश प्रजापत ने एकल शास्त्री गायन प्रतियोगिता में जोधपुर सम्भाग स्तर पर द्वितीय स्थान हासिल कर गांव का नाम रोशन किया । इनके पिता भवर लाल प्रजापत अध्यापक से रिटायर्ड है , मारवाड़ युवा महोत्सव में जोधपुर सम्भाग के 10हजार से ज्यादा प्रतिभागियों ने अलग अलग प्रतियोगिताओ में हिस्सा लिया। राजस्थान क्रिकेट बोर्ड अध्यक्ष वैभव गहलौत, युवा बोर्ड अध्यक्ष सीताराम लांबा, विधायक मनीषा पंवार, कुंती देवड़ा ने सुरेश प्रजापत को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया। सुरेश प्रजापत के संभाग स्तर पर द्वितीय आने पर ग्रामीणों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button