IC News and Media House Private Limited


अपराधछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News  1 जून 2023 अवैध शराब बिक्री करने वालों पर की जा रही लगातर ताबड़तोड़ कार्यवाही

  श्री चंद्रशेखर परमा, उप पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में की गई कार्यवाही

रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर छत्तीसगढ़

  
जांजगीर  संयुक्त टीम द्वारा कुल 220 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया  3750 किलोग्राम लहान बरामद कर मौके पर उपयुक्त तरिके से नष्टीकरण किया गया आरोपी अमित से 25 लीटर, सुदर्शन से 20 लीटर एवं हीरालाल से 25 लीटर महुआ शराब बरामद कर आरोपियों के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई अवैध शराब बिक्री करने वालों पर अंकुश लगाने एवं प्रभावी कार्यवाही करने के उद्देश्य से  श्री चन्द्रशेखर परमा, उप पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया जिसमें जिला पुलिस बल एवं आबकारी विभाग की टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए छापामार कार्यवाही की गई जिनके द्वारा लतेलपारा बम्हनीडीह थाना बम्हनीडीह में दबिश दी गई जहाँ आरोपी अमित से 25 लीटर एवं सुदर्शन निवासी लतेलपारा से 20 लीटर शराब बरामद कर दोनों आरोपियों के विरुद्ध 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई एवं लतेलपारा बम्हनीडीह में लावारिस स्थिति में पडे़ 70 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया। इसी प्रकार थाना बिर्रा क्षेत्र के ग्राम घिवरा में अवैध शराब बिक्री होने की सूचना प्राप्त होने पर संयुक्त पुलिस टीम द्वारा रेड कार्यवाही किया गया जहॉ आरोपी हीरालाल के कब्जे से 25 लीटर महुआ शराब बरामद कर आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाही की गई एवं ग्राम घिवरा में लावारिस स्थिति में पड़े 50 लीटर तथा सबरिया डेरा बिर्रा में लावारिस स्थिति में पड़े 30 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया। साथ ही विशेष अभियान के दौरान संयुक्त टीम द्वारा लतेलपारा बम्हनीडीह थाना बम्हनीडीह से 1600 किलोग्राम लाहन बरामद किया गया तथा थाना थाना बिर्रा के ग्राम घिवरा से 1400 किलोग्राम एवं सबरिया डेरा से 750 महुआ लाहन बरामद कर विधिवत मौके पर नष्टीकरण किया गया। विशेष अभियान के दौरान संयुक्त टीम द्वारा कुल 220 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद किया गया एवं 3750 किलोग्राम लहान बरामद कर मौके पर उपयुक्त तरीके से नष्टीकरण किया गया। विशेष अभियान में पुलिस विभाग के श्री चन्द्रशेखर परमा, उप पुलिस अधीक्षक, निरीक्षक रामकुमार जैन, उप निरीक्षक सनत कुमार मात्रे एवं आबकारी विभाग के मुकेश पाण्डेय,दिलीप प्रजापति,महेश राठौर,सुरेश कौशिल,घनश्याम प्रधान तथा आबकारी एवं पुलिस विभाग के अन्य कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button