अपराधउत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News थाना पिपरी पुलिस द्वारा चोरी सम्बन्धित प्रकरण में संलिप्त एक नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी के 33000 रुपये बरामद 

रिपोर्टर मणि शंकर सिन्हा सोनभद्र उत्तर प्रदेश

जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी रोकथाम हेतु श्रीमान् पुलिस अधीक्षक सोनभद्र महोदय के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में व अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी के पर्यवेक्षण व नेतृत्व में थाना पिपरी पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 73/2023 धारा- 380, 411 भादवि से सम्बंधित अभियुक्त विक्रम स्वीपर उर्फ लोहार पुत्र प्रेमलाल निवासी काली मंदिर के पीछे चाचा कालोनी रेनुकूट थाना पिपरी जनपद सोनभद्र उम्र 24 वर्ष को रेलवे स्टेशन रेनुकूट जाने वाले तिराहा से गिरफ्तार किया गया तथा उसके कब्जे से चोरी के कुल 33000/- रूपये नगद बरामद किया गया । अभियुक्त द्वारा चाचा कालोनी स्थित त्रिपाठी इण्टर प्राइजेज मोबाइल की दुकान के कैश काउण्टर से यह 33000/- रूपया चोरी किया था जिसे  मा0न्यायालय भेजा गया ।

गिरफ्तार अभियुक्त-
1. विक्रम स्वीपर उर्फ लोहार पुत्र प्रेमलाल निवासी काली मंदिर के पीछे चाचा कालोनी रेनुकूट थाना पिपरी जनपद सोनभद्र ।

अभियुक्त का अपराधिक इतिहास-
1.मु0अ0सं0- 73/23 धारा-380,411 भादवि थाना पिपरी जनपद सोनभद्र ।
2.मु0अ0सं0- 142/22 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना पिपरी जनपद सोनभद्र ।

बरामदगी का विवरण –
33000/- रुपये नकद ।

गिरफ्तार करने वाली टीम –
1. उ0नि0 चन्द्रभान सिंह, चौकी प्रभारी रेनुकूट, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र ।
2. हे0का0 सुनिल सिंह यादव, चौकी रेनुकूट, थाना पिपरी,जनपद सोनभद्र ।
3. हे0का0 अनिल कुमार यादव, चौकी रेनुकूट, थाना पिपरी,जनपद सोनभद्र ।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button