Madhya Pradesh News जन अभियान परिषद महिदपुर के ग्राम सगवाली में तंबाकू निषेध दिवस पर ली शपथ।

रिपोर्टर डॉ रघुवीर सिंह राजपूत उज्जैन मध्य प्रदेश
उज्जैन मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड महिदपुर एव हैदराबाद (हार्टफुलनेस संस्था) की टीम से आए प्रशिक्षकों द्वारा चलाए जा रहे हर दिन ध्यान हर दिल ध्यान एकात्म अभियान अंतर्गत ग्राम पंचायत सगवाली मैं विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर ग्राम सरपंच श्री भूपेंद्र सिंह राठौर द्वारा नशे के दुष्परिणाम के बारे में ग्रामीण जनों को बताया। विकासखंड समन्वयक नम्रता तिवारी द्वारा उपस्थित जनों को नशा मुक्ति की शपथ दिलवाई गई एवं बताया कि तंबाकू हमारे लिए हानिकारक है और शरीर को काफी नुकसान पहुंचाती हैl
इस अवसर पर यूनिसेफ के जिला समन्वयक श्री रितेश क्षोत्रिय ,माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री हीरालाल चौहान, नवांकुर संस्था से तूफान सिंह पवार, प्रस्फुटन समिति सगवाली के हलकार सिंह राठौड़ एवं हार्टफूलनेस संस्था के पदाधिकारी उपस्थित रहे इसी के साथ विकासखंड के ग्राम कटारिया कंथारिया गांव खेड़ा मद्दा आदि ग्रामों में तंबाकू निषेध दिवस मनाया गया !

Subscribe to my channel