उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

Uttar Pradesh News  G20 जन भागीदारी कार्यक्रम का आयोजन

 रिपोर्टर रामतिलक विश्वकर्मा अंबेडकर नगर उत्तरप्रदेश

 अम्बेडकर नगर  1 जून इस वर्ष भारत G20 की मेजबानी कर रहा है जिसके परिपेक्ष्य में कौशल विकास एंव उद्यमिता मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार जन शिक्षण संस्थान अम्बेडकर नगर ने G20 जनभागीदारी कार्यक्रम के तहत रगड़गंज में प्रभात फेरी   पोस्टर प्रसारित कार्यक्रम का आयोजन किया । सर्व प्रथम रगड़गंज केन्द्र के प्रशिक्षणार्थियों द्वारा G20 लोगो आधारित टी शर्ट पहन कर G20 जन भागीदारी कार्यक्रम का पोस्टर प्रसारित किया गया । तत्पश्चात प्रशिक्षणार्थियों द्वारा पोस्टर लेकर रैली निकाली गई जिसको कौशल विकास मिशन के फेलो मोहित सिंह व कालेपुर प्रधान संतोष कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । रैली रगड़गंज बाजार से टाण्डा रोड पर होते हुये रगड़गंज केंद्र पर आकर समाप्त हुई । उक्त अवसर पर केन्द्र की अनुदेशिका पुष्पलता वर्मा , प्रदीपिका विश्वकर्मा, संतोष कुमार तथा संस्थान के चेतन सक्सेना, शम्भू लाल मौर्या, राकेश कुमार शर्मा, शैलेश कुमार विश्वकर्मा, विशाल श्रीवास्तव इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

 

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button