IC News and Media House Private Limited


छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

Chhattisgarh News नए मुख्य नगरपालिका अधिकारी सौरभ तिवारी आज करेंगे पदभार ग्रहण

रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर छत्तीसगढ़

 नगर पालिका परिषद के नए सीएमओ सौरभ तिवारी आज अपना पदभार ग्रहण करेंगे। सौरभ तिवारी इससे पूर्व सक्ति नगर पालिका के सीएमओ थे जहां उन्होंने अपने 8 माह के कार्यकाल के दौरान 200 से भी ज्यादा अवैध निर्माण को तोड़कर अपनी तेजतर्रार कार्यशैली का परिचय देते हुए प्रसिद्धि बटोरी थी। सौरभ तिवारी राजनैतिक दबाव में न आकर स्वतंत्र रूप से जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने के लिए जाने जाते हैं। अकलतरा नगर पालिका में उनकी पदस्थापना के बाद नगर वासियों मे लंबे समय के पश्चात नगर के अंदर विकास कार्य होने की आस जगी है। ज्ञात हो कि नगरपालिका के साढ़े 3 साल के कार्यकाल में अब तक 7 सीएमओ बदले जा चुके हैं। नगर पालिका के प्रारंभिक कार्यकाल के दौरान एचडी रात्रे सीएमओ थे उसके बाद श्रीमती शीलू बघेल ,अशोक शर्मा सीएमओ बने इसके पश्चात अस्थाई रूप से मनोज सिंह, अंकुर पांडे एवं चंदन शर्मा सीएमओ बने एवं इनके बाद अजय सिंह राजपूत स्थाई सीएमओ के रूप में कार्य कर रहे थे। इस दौरान नगर पालिका में सत्ता पक्ष एवं विपक्ष की आपसी लड़ाई में नगर का विकास कार्य प्रभावित रहा। सौरभ तिवारी की पदस्थापना के पश्चात नगरवासी नगरपालिका के शेष बचे हुए कार्यकाल में तीव्र गति से विकास कार्य होने की उम्मीद कर रहे हैं।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button