IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News  डिंडौरी के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मिलेगी ’’सुपर 50 की नई उड़ान 

 रिपोर्टर कंचन साहू उमरिया मध्य प्रदेश

कलेक्टर श्री विकास मिश्रा के मार्गदर्शन में ’’सुपर 50 की नई उड़ान  31 मई को ऑडिटोरियम में मार्गदर्शन कार्यक्रम संपन्न हुआ। कलेक्टर श्री विकास मिश्रा ने बताया कि जिले के युवाओं को सरकारी नौकरी“ में चयनित कराने के लिए जिला प्रशासन डिंडौरी और प्राइवेट कोचिंग संस्थान एक साथ मिलकर युवाओं को “सुपर 50 की नई उड़ान“ के तहत मार्गदर्शन दिया जाएगा। जिसका शुभारंभ 1 जून से 15 जुलाई तक 45 दिनों के लिए होगा।

सुपर 50 की नई उड़ान में मध्यप्रदेश पुलिस, एसएससी, एमपीपीएससी आदि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी। जिसका आयोजन पुराना केंद्रीय विद्यालय भवन, यातायात थाने के सामने किया जाएगा। उन्होंने जिले के युवाओं को ’’सुपर 50 की नई उड़ान’’ लाभ लेने को कहा। इस अवसर पर सीईओ जनपद डिंडौरी श्री निखलेश कटारे, जिला योजना अधिकारी श्री ओ.पी सिरसे, एमजीएनएफ श्री विशाल पिपल्दे सहित जिले के प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थान संचालक श्री अंकित प्रजापति, श्री मनोज चौकसे, श्री अनिल पनरिया, श्री अविनाश उपस्थित थे.

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button