ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशमनोरंजन

Madhya Pradesh News बिदाई समारोह कर जैन को बिदाई दी

रिपोर्टर आरती पवार बुरहानपुर  मध्यप्रदेश 

बुरहानपुर : मध्यप्रदेश विधुत मंडल पश्चिमी क्षेत्र के मुख्य लेखापाल उपेंद्र जैन का बिदाई समारोह कार्यक्रम विधुत मंडल कर्मचारियों, अधिकारियो, लाईन मेन द्वारा विधुत परिक्षेत्र में रखा गया। कार्यक्रम में उपस्थित अधीक्षण यंत्री बीडी फ्रेंकलिन, कार्यपालन यंत्री सुनील मावस्कर, प्रभारी लेखापाल राजेश चौकसे, जन प्रतिनिधि मनोज तारवाल, विधायक सुरेन्द्र सिंह कर्मचारी, अधिकारी के अलावा परिवार के सदस्य गण उपस्थित रहे। अपने पति देव के बिदाई संबोधन में श्रीमती जैन ने भावुक शब्दों में अपनी बिदाई के क्षण को याद कर पति की बिदाई के उत्साह जनक माहौल को देख पश्चिमी क्षेत्र विधुत वितरण कंपनी कर्मचारियों का आभार व्यक्त कर कहा कि जिस प्रकार बेटी बिदा हो ससुराल जाती है उसी प्रकार मेरे पति देव की बिदाई देकर मिसाल कायम करी है।में आपका शुक्रिया अदा किन शब्दों में करू समझ नही आ रहा। पूर्व मंत्री अर्चना दीदी ने भावी भविष्य के लिए शुभकामना दे कहा टिक्कू भाई ने अपना जीवन मजदूरों के साथ दोस्ताना व्यवहार कर,विभाग के दिए दायित्वों का निर्वहन कर्ज और फर्ज दोनो अदा कर पुरा किया। बिदाई समारोह में उपस्थित समाज सेवी कीमत सेठ मतवानी, संजय चौकसे, आशीष शुक्ला, रुद्रेश्वर एंडोले, करण चौकसे उपस्थित रहे।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button