IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News दृआईटीआई सागर के छात्र-छात्राओं ने आईडियाथॉन में शेयर किये बिज़नेस आईडिया

रिपोर्टर बलराम बरोलिया सागर मध्य प्रदेश

छोटे छोटे आईडिया कैसे बनते है बड़े बिज़नेस का आधार आईडियाथॉन के माध्यम से विद्यार्थियों ने जाना शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आईटीआई में सागर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के स्पार्क इन्क्यूबेशन सेंटर द्वारा मंगलवार को आईडियाथॉन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें 100 से अधिक छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। इस आईडियाथोन का उद्देश्य छात्र-छात्राओ के बीच स्टार्टअप इकोसिस्टम के प्रति जागरूकता एवं उनकी तकनीकि कुशलताओ को स्टार्टअप हेतु प्रेरित करना था। स्पार्क इनक्यूवेशन सेंटर की टीम ने उपस्थित छात्र-छात्राओ को तात्कालिक समस्याओं के त्वरित समाधान उपलब्ध कराने जैसे माध्यम से स्टार्टअप के बारे में समझाया। इसमें सबसे पहले उन्हें कोई समस्या ढूँढने का बोला गया, अब कुछ छात्र छात्राओ को उन्ही समस्याओ का हल निकालने को बोला गया, जिन छात्र छात्राओ ने किसी समस्या का सबसे अच्छा हल ढूँढा था उसे उसका रेवेन्यू मॉडल बनाकर उसे कैसे बेचाजाता है इसके बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने जाना कि कैसे किसी भी समस्या का एक अच्छा और सटीक समाधान स्टार्टअप बन सकता है। और ऐसे ही स्टार्टप्स और उनको आने वाली समस्याओ का समाधान एक ही स्थान पर करने के लिए स्पार्क इन्क्यूबेशन सेंटर का निर्माण, सागर एवं समूचे बुंदेलखंड स्टार्टअप्स के लिए किया गया है जिसमे स्टार्टअप्स को मेंटरशिप, टेक्निकल सपोर्ट, इंडस्ट्री एक्सपर्ट, लीगल सपोर्ट, फंडिंग सपोर्ट और को-वर्किंग स्पेस के साथ साथ कई प्रकार की अन्य सुविधाए निशुल्क प्रदान की जाएंगी।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button