IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News सगहन कला पंचायत के सरपंच सचिव पर ग्रामीणों ने लगाया राशि आहरण का आरोप पंचायतों में फिर भ्रष्टाचार पकड़ने लगा जोर, जिम्मेदार अधिकारी हुए मौन

सरपंच सचिव की मिलीभगत ला रही है रंग, अधिकारी देख रहे तमाशा कागजों के नाम पर हजारों गायब. हिसाब आया शून्य

रिपोर्टर प्रदीप कुमार मिश्र त्योंथर रीवा मध्यप्रदेश

 

रीवा  मध्य प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा लगातार अपने भाषणों में ग्रामीण क्षेत्रों के विकास की बात मंचों से की जाती है और विकास कार्य के लिए ग्राम पंचायतों को लाखों रुपए दिए जा रहे हैं लेकिन उन्हीं के अधिकारी और कर्मचारियों की मिलीभगत से पंचायत के पैसे विकास कार्य में ना लग कर निजी विकास में लग रहे हैं ताजा मामला रीवा जिले के हनुमना जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत सगहन कला का है जहां नए नवेले सरपंच को चुनाव के बाद पैसे की आवश्यकता पड़ी तो शासन के खजाने को खाली करने में महारत हासिल करने वाले सचिव शासन के खजाने को विकास कार्य के नाम पर खाली करने मे कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं सगहन कला ग्राम पंचायत में पहले कागजों के नाम पर राशि आहरित की गई इसके बाद मिठाई के नाम पर राशि आहरित कर ली गई बाद में विकास कार्य के नाम पर राशि आहरित की गई जबकि विकास के नाम पर जमीनी स्तर में कुछ भी कार्य नहीं हुआ है स्थानीय निवासियों का आरोप है कि ग्राम पंचायत में पदस्थ सचिव के द्वारा पूर्व में लाखों रुपए का घोटाला अन्य पंचायतों में किया जा चुका है, व स्थानीय अधिकारियों की मिलीभगत के कारण अभी तक कोई भी कार्यवाही नहीं हुई जिस कारण से ग्राम पंचायत सचिव के हौसले बुलंद हैं और शासन के खजाने को खाली करने में कोई भी कोर कसर नहीं छोड़ा जा रहा है एवं सरपंच को भी अब भ्रष्टाचार के नए-नए तरीके सिखाए जा रहे हैं जिससे कि आगे चलकर सरपंच के द्वारा लाखों रुपए का भ्रष्टाचार किया जा सके सगहन कला ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने सीएम हेल्पलाइन में इस बात की शिकायत दर्ज करवाई है बावजूद इसके अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई ग्रामीणों की मांग है कि जल्द से जल्द जमीनी स्तर पर जांच करा के आहरित की गई राशि को जमा कराया जाए या फिर विकास कार्य के नाम पर लिए गए पैसे से विकास कार्य जमीनी स्तर पर करवाया जाए, बता दें कि ग्राम पंचायत में सोख्ता गड्ढा के नाम पर लाखों रुपए आहरित किए गए हैं व अन्य कई विकास कार्य के नाम पर राशि का आहरण कर लिया गया है लेकिन जमीनी स्तर का कार्य शुन्य दिखाई दे रहा है अधिकारियों की मिलीभगत के कारण अधिकारी जनपद में ही बैठकर जाचं सहित अन्य कार्य कर लेते हैं जिस कारण ग्राम पंचायत सरपंच सचिव के हौसले बुलंद हैं और वह आगे बढ़े भ्रष्टाचार को करने की तैयारी में जुट गए हैं।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button