IC News and Media House Private Limited


अपराधब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News SP के सिविल लाइन पुलिस का मिशन फरारी बदमाश शुर, 6 आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश

 सभी आरोपियों पर 3000 से 5000 तक के थे इनाम

  पिछले 24 घंटे में 4 अलग अलग गंभीर अपराधों में फरार और इनामी कुल 6 आरोपी गिरफ्तार

  बलात्कार का 1 , पोक्सो व रेप का 1, 307 के 4 समेत 327 और बलवा के 1 आरोपी सलाखों के पीछे

  सिविल लाइन पुलिस ने जासूसी तंत्र और ट्रैप लगाकर अलग अलग स्थानों से आरोपियों की धरपकड़ की

छतरपुर DIG ललित शक्यवार और SP अमित सांघी की जीरो टॉलरेंस पॉलिसी पर कार्य करते हुए एएसपी विक्रम सिंह परिहार की मॉनिटरिंग में CSP लोकेंद्र सिंह द्वारा निर्देश मिलने पर सिविल लाइन TI कमलेश साहू ने मिशन फरारी बदमाश के लिए विशेष टीम गठित करते हुए SI धर्मेंद्र जोनवार, SI अंजना त्रिवेदी, ASI मदन, ASI हरीश चंद्र यादव, HC वीरेंद्र, आरक्षक नरेश सिंह परिहार, दिनेश मिश्रा, चंद्रशेखर, धर्मेंद्र सरवैया,महिला आरक्षक आकांक्षा बिंदुआ, मनाली ने विभिन्न जिम्मेवारियां दी गई जिसके बात पूरी टीम ने अलग अलग स्थानों पर मुखबिरों की सूचना के आधार पर दविश दी और पुलिस टीम को सफलता मिली।

अपराधों और आरोपियों का विवरण

1. अपराध क्रमांक 608/2021 धारा 366,376 IPC में 2 साल से फरार आरोपी 23 वर्षीय अशोक अवस्थी जिस पर 5000 रुपए का इनाम घोषित था।

2. अपराध क्रमांक 583/2021, धारा 294,323,325,307 147,148,149 IPC व 25/27 आर्म्स एक्ट में कुल 13 आरोपी थे जिसमें से 9 को पूर्व में गिरफ्तार किया गया था और बाकी 4 आरोपियों पर 5000 रुपए का इनाम घोषित हुआ था, इनमे से बाकी 4 आरोपियों को आज गिरफ्तार किया गया है।

3. अपराध क्रमांक 45/2023, 327, 294, 506, 329,34, IPC एवं SC,ST एक्ट के मामले में अभी आरोपी घटना के बाद से फरार थे और इनमें से एक आरोपी जिस पर 3000 का इनाम था उसे गिरफ्तार किया गया है।

4. अपराध क्रमांक 105/2023, धारा 363,376 IPC, 5L/6 पोक्सो एक्ट के आरोपी संदीप पासवान जो फरार था उसे गिरफ्तार किया गया है।।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button