ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनहरियाणा

Haryana News जय श्री बालाजी भक्त मंडल के तत्वाधान में मंगलवार रात्रि नूनी शेखपुरा में बालाजी महाराज के जागरण का आयोजन किया गया ।

रिपोर्टर सतीश नारनौल हरियाण

 यह कार्यक्रम प्रधान रमेश सोनी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। मंडल के कोषाध्यक्ष डॉ मनोज गर्ग ने बताया कि आचार्य योगेश शर्मा ने मुख्य यजमान जगदीश प्रसाद सैनी व संतोष सैनी परिवार से दीप प्रज्वलित करवा कर एवं संगीतकार सतीश राणा ने गणेश वंदना करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया।इसके बाद भजनों का दौर प्रारंभ हुआ जिसमें सुमित्रा देवी ने मेरा छोटा सा परिवार बाला आ जाओ एक बार व संजय ने तू कृपा कर बाबा तेरा कीर्तन करवाऊंगा व महेश मस्ताना ने जैसी करनी वैसी भरनी भजन प्रस्तुत कर कार्यक्रम में समा बांधा। वहीं योगेश शर्मा ने लूट रहा लूट रहा रे बाबा का खजाना लूट रहा रे व संजय अमन ने गैरों से में क्या मांगू व पार्षद काशीराम सैनी ने पूजा की थाली सजा रखी है प्रभु तेरी ज्योत जला रखी है व नरेश ने बोल भोलेनाथ तुझे क्या भोग लगाया जाए भजन प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह को देर रात तक थिरकने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम के अंत में नरेंद्र मधान ने यजमान जगदीश प्रसाद सैनी को पटका व सीताराम चौबे ने बालाजी का स्मृति चिन !

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button