Madhya Pradesh News टोंक खुर्द मे आयुष मेला संपन्न हुआ लेकिन विभागीय अधिकारियों ने ग्रामीण लोगों एवं पत्रकारों से दूरी बनाकर रखी।

रिपोर्टर बालकृष्ण बडेरा मध्य प्रदेश
टोंक खुर्द मे आयुष मेला संपन्न हुआ लेकिन विभागीय अधिकारियों ने ग्रामीण लोगों एवं पत्रकारों से दूरी बनाकर रखी।टोंक खुर्द। शासन की मंशा अनुसार टोंक खुर्द तहसील मे आयुर्वेदिक मेले का कार्यक्रम शक्ति माता परिसर मे 31 मई बुधवार को आयुष विभाग द्वारा निर्धारित किया गया था लेकिन इसके पूर्व मैं कार्यक्रम में कोई भी किसी प्रकार से प्रचार प्रसार नहीं किया गया ग्रामीण अंचल के गांव-गांव मे एवं सूचना तक भी नहीं दी गई जवाबदार आयुष विभाग की लापरवाही रही आयोजित कार्यक्रम मे टोंक खुर्द तहसील के लोगों को आयुर्वेदिक दवाइयां देकर एक-एक पौधा गिफ्ट में वितरण किया जाना था लेकिन आयुष विभाग के संबंधित जवाबदार अधिकारियो द्वारा टोंक खुर्द तहसील के ग्रामीण लोगों एवं पत्रकारो को कोई किसी प्रकार से आमंत्रित नहीं किया गया एवं उनसे दूरी बना कर रखी इससे आमजन को कार्यक्रम की जानकारी नहीं मिल पाने के कारण शासन की योजना से वंचित रहने का शिकार होना पड़ा आयुष विभाग का काला कारनामा पुरानी कहावत अनुसार अपनी डफली अपना राग अपनी करनी अपनी भरनी कार्यक्रम संपन्न हुआ। इससे आम जनता को शासन की आयुर्वेदिक योजना का लाभ से ग्रामीण अंचल के कई लोगो को योजना का लाभ लेने से वंचित रहने का शिकार होना पड़ा शासन के नियमानुसार निष्पक्ष जांच कर आयुष विभाग के संबंधित देवास जिले के एवं टोंक खुर्द के जवाबदार अधिकारियों पर दंडात्मक कठोर कार्रवाई करने की मांग टोंक खुर्द के ग्रामीण लोगों एवं पत्रकारों ने की।

Subscribe to my channel