ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशमनोरंजन

Madhya Pradesh News पंडित रामसुंदर शुक्ला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के नवनिर्मित भवन का राजेंद्र शुक्ला ने किया भव्य शुभारंभ एवं लोकार्पण।

रिपोर्टर प्रदीप कुमार मिश्र त्योंथर रीवा मध्यप्रदेश

रीवा  ग्राम पंचायत पहड़िया तहसील रायपुर कर्चुलियान में स्थित पंडित रामसुंदर शुक्ला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के नवनिर्मित भवन का पूर्व मंत्री एवं रीवा विधायक राजेंद्र शुक्ला ने लोकार्पण एवं भव्य शुभारंभ किया। नवनिर्मित भवन के भव्य शुभारंभ के इस शुभ अवसर पर पंडित रामसुंदर शुक्ला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के अध्यक्ष पंडित बालेंद्र शुक्ला ने सभी गणमान्य जनों का अभिनंदन व स्वागत किया। कार्यक्रम की रूपरेखा 29 मई को रामचरितमानस प्रारंभ हुई तत्पश्चात 30 मई को ब्राह्मण भोजन एवं प्रसाद वितरण का कार्यक्रम नवनिर्मित भवन के लोकार्पण के अवसर पर रखा गया। कार्यक्रम में गुढ़ विधानसभा क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों की उपस्थिति विशेष रही।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button