IC News and Media House Private Limited


पंजाबब्रेकिंग न्यूज़सहायता

Punjab News  जालंधर में 108 एम्बुलेंस 33416 से अधिक लोगों को तत्काल सहायता प्रदान कर मसीहा बनी।

रिपोर्टर सतीश कुमार जालंधर पंजाब

31 मई 2023, जालंधर: पंजाब राज्य भर में 108 एम्बुलेंस को संभालने के लिए उत्तरदायी जिकित्सा हेल्थकेयर लिमिटेड ने आज जालंधर में अपनी की गयी सेवाओं के बारे में जानकारी दी जिकित्जा हेल्थकेयर लिमिटेड ने अपनी 108 एम्बुलेंस सुविधा के साथ, जनवरी, 2021 से अप्रैल, 2023 तक जालंधर में 33416 से अधिक जरूरतमंद लोगों की देखभाल की है, जिससे पंजाब के सभी हिस्सों में प्री-हॉस्पिटल देखभाल सुलभ हो गई है। जिनमें से कार्डियक इमरजेंसी के मामले 1123, मेडिकल इमरजेंसी के मामले- 7522, गर्भावस्था के मामले- 8900, सड़क दुर्घटना के मामले- 2036 और अन्य मामले 13835 थे। पंजाब में अब तक 108 एम्बुलेंस सेवाओं ने 2630390 लोगों की सेवा की है। 24 एंबुलेंस का एक समूह जिसमें से 1 एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट  एएलएस  और 23 बेसिक लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस (बीएलएस) एक क्षेत्र में काम करती हैं। कुल 24 एंबुलेंस जालंधर के ग्रामीण क्षेत्रों में और शहरी क्षेत्रों में चिकित्सा सहायता प्रदान करती हैं। अत्यधिक योग्य कर्मचारियों द्वारा संचालित ये एंबुलेंस आपात स्थिति के दौरान ‘गोल्डन ऑवर’ के भीतर शीघ्र पहुंचने में सक्षम हैं, परिवहन सुनिश्चित करती हैं और अत्याधुनिक अस्पताल-पूर्व चिकित्सा सहायता प्रदान करती हैं। संकटग्रस्त लोगों को मुफ्त आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करते हुए, 108 एम्बुलेंस सेवाओं ने पिछले साल अप्रैल 2022-2023 तक जालंधर में 15962 लोगों को अपनी सेवाएं प्रदान की, जिनमें से कार्डियक इमरजेंसी 566, मेडिकल इमरजेंसी   2466, गर्भावस्था के मामले – 358, सड़क दुर्घटना के मामले – 1249, और अन्य मामले – 8093 थे ।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button