ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश
Madhya Pradesh News मां देवी अहिल्या की जयंती पर धनगर समाज ने निकाली विशाल बाइक रैली

रिपोर्टर दीपक तिवारी देवास मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश के देवास जिले के नगर नेमावर में देवी अहिल्या की 298 जयंती पर धनगर समाज ने गौरव दिवस के रूप में मनाते हुए विशाल बाइक रैली निकाली रैली आदर्श ग्राम अजनास से खातेगांव संदलपुर होते हुए नेमावर पहुंची जहां पर नगर परिषद अध्यक्ष कृष्ण गोपाल अग्रवाल के साथ ही नगर वासियों ने पुष्प वर्षा कर रैली का स्वागत सम्मान किया रैली में बड़ी संख्या में युवा हाथ में भगवा झंडा लिए देवी अहिल्या अमर रहे के नारे लगाते नजर आए नेमावर की नर्मदा तक पहुंची रैली का पूजा अर्चना कर समापन किया गया रैली में सम्मिलित क्षेत्रीय विधायक पंडित आशीष शर्मा से धनगर समाज के युवाओं ने मां अहिल्या की प्रतिमा नेमावर की नर्मदा तट पर स्थापित करने की बात रखी वही विधायक आशीष शर्मा ने जल्द ही देवी अहिल्या की मूर्ति की स्थापना का आश्वासन दिया ।

Subscribe to my channel