Madhya Pradesh News बड़नगर इंगोरिया थाना प्रभारी रहे अमित सोलंकी ग्रामीण जन और थाना स्टाफ ने दी यादगार विदाई घोड़े पर बिठाकर निकाला जुलूस छह माह पदस्थ रहते हुए पुलिस की एक अलग छवि बनाई जिले में पहली बार किसी थाना प्रभारी का ऐसा हुआ स्वागत

रिपोर्टर नितिन कुमार पांडिया उज्जैन मध्य प्रदेश
अगर देखा जाए तो आम आदमी पुलिस से बात करने में हिचकी चाहता है या डरता है लेकिन इसकी परिभाषा इंगोरिया थाना प्रभारी रहे अमित सिंह सोलंकी ने बदल दी आम आदमी से सरल तरीके से बात करना गरीबों की सुनवाई करना और उनका न्याय प्रिय तरीका छह माह इंगोरिया में पदस्थ रहे और पुलिस की एक अलग छवि बनाई कानून व्यवस्था दुरस्त की हर किसी की सुनवाई की अपराधों पर अंकुश लगाया इसी को देखते हुए इंगोरिया के ग्रामीण द्वारा थाना प्रभारी अमित सिंह सोलंकी को यादगार विदाई दी गई जिसमें घोड़ी पर बिठाकर उनके जुलूस निकाला गया ढोल धमाकों के साथ पुष्प मालाओं से उनका स्वागत किया गया उज्जैन जिले में ऐसा पहले कोई अवसर है जब थाना प्रभारी का इस तरीके से स्वागत किया गया जैसे कोई बारात निकल रही हो अच्छे कार्यों की बदौलत ही थाना प्रभारी अमित सोलंकी को बड़नगर जैसे महत्वपूर्ण थाने की कमान दी गई जो अपने आप में बड़ी बात है थाना प्रभारी को विदाई देते समय हर किसी की आंखें नम हो गई

Subscribe to my channel