IC News and Media House Private Limited


अपराधब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News पन्ना पुलिस द्वारा 24 घण्टे के अन्दर चोरी के मामले का किया गया खुलासा

मामले के 01 आरोपी गिरफ्तार, आरोपी के कब्जे से सोने चाँदी के जेवरात कीमती करीब 70 हजार रूपये के जप्त

रिपोर्टर सत्यव्रत भुर्जी पन्ना मध्य प्रदेश

 
घटना का संक्षिप्त विवरण : फरियादी द्वारा थाना अजयगढ में रिपोर्ट की गई कि दरम्यानी रात में कोई अज्ञात व्यक्ति मेरे घर से सोने चाँदी के जेवरात कीमती करीब 70 हजार रूपये के चोरी कर ले गया है । फरियादी की रिपोर्ट पर थाना अजयगढ में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध चोरी का अपराध क्रमांक 229/23 कायम किया जाकर विवेचना में लिया गया । पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही पुलिस अधीक्षक पन्ना श्री धर्मराज मीना द्वारा पूर्व में ही पन्ना जिले के समस्त थाना प्रभारियों को जिले में घटित चोरियों के खुलासा करने हेतु निर्देशित किया गया था । इसी तारतम्य में थाना अजयगढ़ में दर्ज चोरी के प्रकरण में पुलिस अधीक्षक पन्ना के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती आरती सिंह व एसडीओपी अजयगढ़ श्रीमती कल्याणी बरकडे के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी अजयगढ निरीक्षक हरी सिंह ठाकुर एवं चौकी प्रभारी बीरा उनि भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई ।

उक्त गठित पुलिस टीम द्वारा पुलिस अधीक्षक पन्ना के निर्देशानुसार मामले के खुलासा एवं चोरी गये मशरूका की बरामदगी हेतु अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया । पुलिस द्वारा मामले में संदिग्ध व्यक्तियों के बारे में जानकारी एकत्रित करते हुये संदिग्ध व्यक्तियों के बारे में जानकारी ली गई । मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा उक्त प्रकरण में एक संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस अभिरक्षा में लिया जाकर पूँछताछ की गई जिसके द्वारा चोरी की घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया । पुलिस टीम द्वारा आरोपी के बताये अनुसार मामले में चोरी गये मशरूका को आरोपी के कब्जे से जप्त किया जाकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है । जप्त सामग्री – पन्ना पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से एक चांदी का बिछुआ, चांदी की पायल, चांदी की चूड़ी, सोने के टप्स ,पीतल के कलस, पीतल की पराते कुल मसरूका कीमती करीबन 70,000 रुपए का जप्त । सराहनीय योगदान – उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी अजयगढ़ निरीक्षक हरी सिंह ठाकुर, चौकी प्रभारी बीरा भानुप्रताप सिंह, आरक्षक खेमचंद्र राय, दिनेश अवस्थी, अमित द्विवेदी, रामनिवास गुर्जर एवं आरक्षक अश्वनी अनुरागी की सराहनीय भूमिका रही है । पुलिस अधीक्षक पन्ना द्वारा उक्त पुलिस टीम को पुरुस्कृत किये जाने की घोषणा की गई है ।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button