IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News उपद्रवियों ने व्यापारियों के साथ किया मारपीट व आर्थिक नुकसान

जनप्रतिनिधियों ने थाना प्रभारी के ऊपर लगाया पक्षपात का आरोप, कार्यवाही न होने पर थाना घेरने की दी चेतावनी

रिपोर्टर विजय गुप्ता सीधी मध्यप्रदेश

 सीधी  मध्य प्रदेश के सीधी जिला अंतर्गत नगर परिषद मझौली के वार्ड क्रमांक 4 में  बर्तन के दुकान में घुसकर भू माफिया विनोद सिंह उर्फ दीनू एवं सुधीर सिंह उर्फ बित्तू निवासी ग्राम पंचायत नेबूहा एवं उनके साथियों ने लगभग 10 से 15 लोगों के द्वारा लाठी डंडो से तोड़फोड़ एवं दुकानदार पुरुषोत्तम गुप्ता और उनके पत्नी के साथ गंदी नियत से अभद्रता करने एवं महिलाओं को लिपटकर मारने के मामले में तत्काल गिरफ्तारी एवं दंडात्मक कारवाही कराए जाने को लेकर उपखंड अधिकारी मझौली को ज्ञापन सौंपा गया, मिली जानकारी के मुताबिक बता दें कि घटना की शिकायत थाना मझौली में आवेदकगणों द्वारा की गई थी जिसमें थाना प्रभारी द्वारा रिपोर्ट दर्ज नहीं किया गया, जबकि जातिगत के आधार पर उल्टा आवेदकगणों को 151 का डर दिखाते हुए जेल भेज दिए जाने की धमकी दी गई, उक्त आवेदकगणों के ग्राम नेबूहा में ईट का भट्टा रखा गया था, जिसे आरोपीयों के द्वारा 21/5/ 23 को उपद्रव करने के बाद  दबंगई के साथ सारी ईंट चोरी कर ले गये, जिसके संबंध में आवेदक द्वारा दिया गया कथन बयान भी कराया गया, किंतु थाना प्रभारी मझौली के आरोपीगणों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज नहीं किया गया, आवेदकगण व्यथित होकर अनुविभागीय अधिकारी महोदय (राजस्व ) मझौली के समक्ष आवेदन पत्र प्रस्तुत किया गया, जिसके बाद थाना प्रभारी मझौली के द्वारा आरोपीयों के विरुद्ध मात्र कोरम पूर्ति करते हुए पुलिस प्राथमिकी दर्ज की गई, व्यापारी समुदाय चाहता है कि उक्त घटना की जांच कराते हुए आरोपियों के विरुद्ध 25000 हजार ईटों की लूट, गाली गलौज करने, दिनदहाड़े घर में घुसकर मारपीट करने, बर्तन की तोड़फोड़ करने महिलाओं के साथ गंदी नियत से लपटने हुए मारपीट करने एवं दुकान में रखी पेटी में रुपयों की डकैती लाठी डंडे से हमला के संबंध में आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तारी कराया जाए साथ ही कठोर कार्रवाई की जाए समस्त व्यापारी संघ ज्ञापन पत्र देकर निवेदन किया कि उक्त प्रकरण पर आरोपियों के विरुद्ध शिकायत अनुसार विधिवत प्रकरण पंजीबद्ध नहीं किया जाता है, तो 3 दिवस के अंदर कारवाही नहीं किया गया, तो व्यापारी समुदाय के द्वारा बाजार बंद करके थाना मझौली का घेराव करेंगे यदि उक्त घेराव के समय किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित होती है तो उसके लिए संपूर्ण रूप से शासन व प्रशासन जिम्मेदार होगा।

इनका कहना है नेबूहा के कुछ दबंगों द्वारा व्यापारी पुरूषोत्तम गुप्ता व उनके परिवार के साथ मारपीट की गई है और ईंटों के भट्ठे से ईंटों की चोरी की गई है, थाना प्रभारी द्वारा फरियादी का रिपोर्ट नहीं लिखा गया, एस डी एम साहब को जानकारी हुई तो फिर उनके द्वारा रिपोर्ट लिखवाई गई, लेकिन फिर भी उचित कार्यवाही नहीं हुई, अगर थाना प्रभारी द्वारा सही कार्यवाही नहीं की जाती तो सभी व्यापरी भाई द्वारा बाजार बंद करते हुए थाना का घेराव किया जाएगा
शंकरलाल गुप्ता अध्यक्ष नगर परिषद मझौली

बीच बाजार के अंदर व पुलिस के 100 नंबर के सामने यह जो इतनी बड़ी घटना हुई है, इसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है, इसमें थाना प्रभारी की कमियाँ भी महसूस हो रही है, अगर वह पहले ही उक्त घटना पर एक्शन लिए होते तो इतनी बड़ी घटना न होती, अगर 3 दिन के अंदर कारवाही नहीं होती है तो अब हम सभी व्यापारी लोग आर पार की लड़ाई लड़ेंगे, नगर परिषद अध्यक्ष, व्यापारी संघ के अध्यक्ष एवं अन्य वरिष्ठ जन से चर्चा कर थाना का घेराव करेंगे ।

भागवत प्रसाद गुप्ता
भाजपा मंडल महामंत्री मझौली

जब से थाना प्रभारी दीपक बघेला मझौली में आए हैं कानून व्यवस्था चौपट है, जिसको लेकर हम लोग कलेक्टर एसपी को भी अवगत करा दिए हैं, अभी हाल में ही पुरुषोत्तम गुप्ता व उनके परिवार जनों के साथ जो मारपीट हुई है, और लूट करते हुए आर्थिक रूप से नुकसान पहुंचाया गया है, इसकी निंदा करते हैं, लेकिन इस बार भी थाना प्रभारी द्वारा पक्षपात किया जा रहा है, इसबार हम सभी व्यापारी आक्रोश में हैं, अगर उपद्रवियों को तत्काल गिरफ्तार नहीं किया जाता तो, हम लोग बाजार बंद कर आंदोलन करेंगे और थाना का घेराव करेंगे।

रामकृष्ण गुप्ता पूर्व जनपद सदस्य जनपद पंचायत कुसमी

व्यापारी संघ के अध्यक्ष होने के नाते हमारा कर्तव्य है कि अगर किसी व्यापारी को दबंगों द्वारा त्रस्त किया जाता है, तो हम उनके साथ खड़े रहेंगे और न्याय दिलाएंगे अभी पुरुषोत्तम गुप्ता एवं उनके परिवार के साथ मारपीट तोड़फोड़ व लूट की गई है, लेकिन थाना प्रभारी द्वारा आज तक उचित कार्यवाही नहीं की गई, इतना ही नहीं एसडीएम के कहने पर एफआईआर लिखी गई है, उक्त घटना के संबंध व्यापारी संघ द्वारा ज्ञापन देकर तीन दिवस के अंदर कार्यवाही करने की मांग की गई है, अगर कार्यवाही नहीं होती है तो हम सभी व्यापारी बाजार बंद करते हुए उग्र आंदोलन करेंगे ।

गंगा प्रसाद गुप्ता ब्लॉक अध्यक्ष व्यापारी संघ मझौली

लगातार व्यापारियों के साथ इस तरह की घटना होती है, जिसकी मैं घोर निंदा करता हूं, अगर इस बार हुई घटना का प्रशासन सही कार्यवाही नहीं करता तो हम सभी लोग सामाजिक चर्चा कर बहुत जल्द धरना प्रदर्शन करेंगे ।

रमाशंकर गुप्ता जनपद सदस्य जनपद पंचायत मझौली

ज्ञापन पत्र के संबंध में हम थाना प्रभारी से बात करेंगे और कार्यवाही कराने का पूरा प्रयास करेंगे।
तहसीलदार मझौली

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button