ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशसहायता
शिवपुरी मध्य प्रदेश पुलिस ने डकैती का झूठा केस लगाकर आदिवासियों को भेजा जेल आदिवासियों ने मंत्री से लगाई न्याय की गुहार

रिपोर्टर नीरज वर्मा शिवपुरी मध्य प्रदेश
शिवपुरी जिले के गोवर्धन थाना क्षेत्र के ठेवला में पूर्व सरपंच के घर डकैती की योजना बनाने के आरोप में पुलिस द्वारा जेल भेजे गए गोहरा गांव के 4 आदिवासियों का मामला तूल पकड़ता जा रहा है।

सोमवार को आदिवासियों ने एकजुट होकर पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री सुरेश रांठखेड़ा से मुलाकात कर मामले में न्याय की गुहार लगाई है। जहां आदिवासियों ने मंत्री को बताया कि गोवर्धन थाना पुलिस द्वारा उनके लड़कों को खेत से उठाकर झूठा डकैती का केस दर्ज कर जेल भेज दीया गया है।

जबकि उनके लड़के खेतों पर फसल की रखवाली कर रहे थे। मामले में मंत्री ने आदिवासियों को इंसाफ दिलाने का आश्वासन दिया है साथ ही दोषी पाए जाने पर थानेदार के विरुद्ध कार्रवाई करने की बात कही है।


Subscribe to my channel