उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

Uttar Pradesh News माता गायत्री जी की जयंती पर हवन, प्रसाद वितरण एवं भंडारे का आयोजन

रिपोर्टर अजीत अग्निहोत्री हरदोई उत्तर प्रदेश

 हरदोई आज  बुधवार के दिन मोहल्ला नौशहरा कस्बा सांडी जनपद हरदोई के गायत्री प्रज्ञा पीठ मंदिर पर हवन, प्रसाद वितरण एवं भंडारे का आयोजन किया गया | मंदिर के संरक्षक अमोद तिवारी भूतपूर्व लिपिक नगर पालिका परिषद सांडी के साथ मोहल्ला नौशहरा के नवनियुक्त सभासद राजकिशोर अग्निहोत्री, शिव भूषण तिवारी, बृजभूषण तिवारी, धर्मेंद्र पाठक, आलोक अवस्थी, आशीष त्रिवेदी, संजीव पाठक, गुड्डू शुक्ला, शशि भूषण तिवारी, स्नेह तिवारी उर्फ़ सोना टोबू तिवारी सहित काफी लोगॉ द्वारा हवन पूजन किया गया |

इसके उपरांत प्रसाद वितरण और भंडारे का आयोजन किया गया | इस मंदिर की स्थापना ईश्वरा पांडे जो कि बुआ जी के नाम से प्रसिद्ध थी के द्वारा किया गया था | बुआ जी अपने जीवन पर्यंत माता गायत्री की सेवा और पूजा अर्चना में लगी रही इसके साथ ही साथ बुआ जी शांतिकुंज हरिद्वार से भी जुड़ी रहकर क्षेत्र में माता गायत्री की अलख जगाती रही |बुआ जी का स्वर्गवास होने के उपरांत गायत्री प्रज्ञा पीठ की देखरेख और पूजा पाठ उनके भतीजे और उनके पोतो द्वारा संपन्न होता रहता है

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button