Madhya Pradesh News महिला के प्रायवेट पार्ट में डाली लाठी, हालत गंभीर अमिलिया थाना के डिहुलीखास का मामला

रिपोर्टर विजय गुप्ता सीधी मध्यप्रदेश
सीधी जिले के अमिलिया थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत डिहुली खास में शौंच के लिए कल सुबह घर से निकली महिला के प्रायवेट पार्ट में लाठी डालने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपियों द्वारा काफी निर्दयता के साथ महिला के सीने में बड़ा पत्थर भी रख दिया गया था। काफी देर तक महिला के घर न लौटने पर परिजनों ने जब खोज-खबर ली तो वो बेहोसी हालत में मिली। महिला को पुलिस द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमिलिया पहुंचाया गया। जहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार डिहुलीखास निवासी 35 वर्षीय महिला कल मंगलवार की सुबह करीब 4 बजे शौंच के लिए घर के शौंचालय में गई थी। काफी देर तक उसके न लौटने पर घर की अन्य महिलाओं ने खोजबीन की तो वह शौंचालय में बेहोसी हालत में पड़ी हुई थी तथा उसके सीने के ऊपर बड़ा पत्थर रखा हुआ था। महिलाओं ने पत्थर हटाकर हल्ला गुहार मचाया। कुछ समय बाद उसे होश आया तो उसने प्रायवेट पार्ट में लाठी डालने की बात बताई। महिलाओं ने देखा तो करीब एक फीट की लकड़ी डाली गई थी। जिसे बाहर निकाला गया। अमिलिया थाना पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर पहुंचकर विवेचना शुरू कर दी गई। आरोपी परिवार के ही लोग बताए जा रहे हैं। जिनके द्वारा रंजिशन इस तरह की घटना को अंजाम दिया गया है। महिला को जिला अस्पताल मेंं लाने पर पुलिस की महिला अधिकारियों द्वारा बयान लेकर एफआईआर दर्ज करनें की कार्यवाई की जा रही है। इनका कहना है पुलिस द्वारा महिला को एंबुलेंश से अमिलिया अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। इस मामले में सीधी में ही बयान लेकर एफआईआर दर्ज करनें की कार्यवाई की जा रही है। जिन आरोपियों के नाम प्रारंभिक रूप से सामने आए हैं उनसे पूंछतांछ की जा रही है।

Subscribe to my channel