Madhya Pradesh News विधायक रामलाल मालवीय ओर पूर्व केबिनेट मंत्री ने वर्तमान सरकार को लिया आड़े हाथ, कांग्रेस सरकार बनते ही करेंगे वादो को पुरा।

रिपोर्टर डॉ रघुवीर सिंह राजपूत उज्जैन मध्य प्रदेश
उज्जैन जिले की घट्टिया तहसील मुख्यालय पर पूर्व केबिनेट मंत्री जयवर्धन सिंह ने मंडलम की। बैठक कर प्रेस कॉन्फ्रेंस की उसके बाद जन आक्रोश सभा को संबोधित किया।, बैठक व सभा मे विधायक व पूर्व केबिनेट मंत्री ने वर्तमान सरकार को आड़े हाथ लिया। ओर कहा कि भाजपा सरकार के कार्य बिना भ्रष्टाचार के नही हो रहे हैं, हर विभाग में इनके एजेंट बैठे हैं, धोखे से इन्होंने 35 से 50 करोड़ में विधायकों को बोली लगाकर सरकार सरकार बनाई है,। वही रामलाल मालवीय द्वारा भी बताया गया कि मुझे भी भाजपा के द्वारा 35 से 50 करोड़ का ऑफर आया था।, वहीं केबिनेट मंत्री जयवर्धन सिंह ने भाजपा के उज्जैन प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा महाकाल लोक पर बोले कांग्रेस अपने गिरेबान में झांके वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि ये जनता का पैसा था जिसका लोकार्पण चंद महीने पहले प्रधानमंत्री द्वारा किया गया, जो कि एक हवा के चलते ही कई मूर्तियाँ छतिग्रस्त हो गई भाजपा में इस प्रकार से विकास किया जाता है। में प्रभारी मंत्री जी से पूछुंगा, साथ ही कहा कि कांग्रेस सरकार बनती है तो घट्टिया को नगर पंचायत का दर्जा दिया जाएगा।

Subscribe to my channel