ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

Rajasthan News रेलवे ने बुधवार को बांदीकुई जंक्शन पर अजमेर  आगरा फोर्ट सुपरफास्ट ट्रेन का ठहराव शुरू किया गया।

रिपोर्टर पुष्पेक सैनी बांदीकुई जिला दौसा राजस्थान

रेलवे ने बुधवार को बांदीकुई जंक्शन पर अजमेर  आगरा फोर्ट सुपरफास्ट ट्रेन का ठहराव शुरू किया गया। पहले दिन बांदीकुई जंक्शन से 25 यात्रियों ने इस ट्रेन में सफर किया। बांदीकुई रेलवे जंक्शन पर सांसद जसकौर मीणा क्षेत्रीय विधायक गजराज खटाणा नगरपालिका चेयरमैन इंदिरा बैरवा युवा बोर्ड के पूर्व चेयरमैन भूपेंद्र सैनी सहित अन्य लोगों ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया सांसद जसकौर मीणा ने कहा कि बांदीकुई जंक्शन के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी बांदीकुई जंक्शन को अमृत भारत योजना में शामिल किया गया है जिससे रेल यात्रियों से जुड़ी छोटी-छोटी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इस दौरान यात्रियों ने बांदीकुई जंक्शन पर अन्य ट्रेनों के ठहराव की मांग रखी ट्रेन के ठहराव को लेकर बड़ी संख्या में लोग जंक्शन पर पहुचे और रेल ड्राइवर को माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button