मध्यप्रदेशव्यापार

रतलाम मध्य प्रदेश बजरंग दल भागवत कथा प्रवक्ता का किया स्वागत

रिपोर्टर अनिल मांदलिया रतलाम मध्य प्रदेश

रतलाम रिंगनोद प्रखंड के ग्राम मोरिया में चल रही भागवत कथा में उपस्थित होकर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने संत श्री का साल, श्रीफल, विहिप दुपट्टा और माला से स्वागत किया। इस दौरान जिला सह मंत्री श्री तूफान सिंह यादव ने उपस्थित श्रोताओं को विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के बारे में बताते हुए कहा, कि विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल साधु संतों के मार्गदर्शन में कार्य करता है। तथा साधु संत ही सनातन धर्म की रीड है,

साधु संतों के मुख से कही हुई बात को जीवन में आत्मसात करना चाहिए। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल हिंदुओं के मान बिंदुओं की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर है। इस मौके पर जिला सामाजिक समरसता प्रमुख श्री गोविंद जी चौहान, प्रखण्ड अध्यक्ष श्री भेरूलाल जी मेहता, प्रखंड मंत्री श्री आशीष व्यास, प्रखण्ड संयोजक संदीप जी राठौर, प्रखंड गोरक्षा प्रमुख कमल जी धाकड़, प्रखंड सह संयोजक अर्जुन जी पाटीदार, प्रखंड सह गोरक्षा प्रमुख बलदेव जी बारेठ, सचिन जी गुर्जर, विजय जी सेन और विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के साथी गण उपस्थित रहे

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button