IC News and Media House Private Limited


अपराधराजस्थानराज्य

Rajasthan News अज्ञात चोरों ने मकान में किया चोरी का प्रयास, चोरी करने लायक सामान ना मिलने पर मकान में लगाई आग

रिपोर्टर किशन लाल गुर्जर टोंक राजस्थान

टोंक : मालपुरा उपखंड के डिग्गी थाना क्षेत्र के कडीला गाँव में सोमवार रात अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी करने का प्रयास किया गया। चोरों को मकान में से चोरी कर ले जाने लायक सामान ना मिलने पर मकान में आग लगा दी, जिसमें मकान में लगा ऐसी एवं डबल बेड, पलंग सहित अन्य सामान जलकर राख हो गए। आग लगने पर मकान के सामने रह रहे पड़ोसी सहित पास में ही स्थित पेट्रोल पंप से कर्मचारियों ने आकर आग बुझाने का प्रयास किया। वहीं डिग्गी थाना पुलिस को तत्काल घटना की सूचना दी गई सूचना मिलते ही डिग्गी थानाधिकारी कप्तान सिंह मय जाब्ते के मौके पर पहुंचे,डिग्गी थानाधिकारी ने मौके पर स्पेशल टीम सहित साइबर टीम को बुलाकर मामले को जल्द खुलासा करने का प्रयास किया, राकेश मीणा पुत्र जगदीश मीणा ने डिम्पी थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया, जिस में बताया कि अज्ञात चोरों के द्वारा सोमवार रात उसके चाचा के मकान में चोरी करने का प्रयास किया गया, जिसमें मकान में कोई चोरी करने लायक सामान ना मिलने पर चोरों के द्वारा मकान में रखे सामानों को आग लगा दी गई, जिसमें से मकान में रखा ऐसी, डबल बेड, पलंग, कपड़े सहित अन्य सामान जलकर राख हो गए। यह मकान एक बड़े पुलिस अधिकारी जो कि वर्तमान में बड़े पद पर कार्यरत हैं, उनका है। पुलिस अधिकारी को भी उनके परिजनों ने सूचना दे दी।

डिग्गी थानाधिकारी कप्तान सिंह ने बताया कि घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है, मौके पर एफएसएल टीम व साइबर क्राइम टीम को भी बुलाया गया है ताकि घटना का जल्द से जल्द खुलासा किया जाए। वहीं पुलिस के द्वारा अज्ञात चोरों को पकड़ने का प्रयास शुरू कर दिया गया है, जल्द से जल्द मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। कडीला सरपंच नरेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि पुलिस अधिकारी के घर हुई चोरी को लेकर गांव वालों में चर्चा का विषय बना हुआ है एवं हम पुलिस थाना अधिकारी डिग्गी कप्तान सिंह से मांग करते हैं कि जल्दी चोरी का खुलासा किया जाए। वही प्रार्थी राकेश मीणा ने बताया कि चोरों के द्वारा लोहे की सीडी लगाकर खिड़की को तोड़कर अंदर घुसने के बाद मकान की तलाशी ली, वही मकान में ले जाने लायक सामान ना मिलने पर चोरों के द्वारा आग लगा दी गई।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button