उत्तरप्रदेशखेलब्रेकिंग न्यूज़

फतेहपुर उत्तर प्रदेश रोमांचक मुकाबले में सरौली रेंजर ने 2 विकेट से फाइनल जीती।

रिपोर्टर हरिओम दिवाकर फतेहपुर उत्तर प्रदेश

विजयीपुर_ विकाश खण्ड विजयीपुर के सरौली गांव में आयोजित कैनवास बाल क्रिकेट टूर्नामेंट में आज का मैच सरौली सिंह स्पोर्ट क्लब व रेंजर स्पोर्ट क्लब सरौली के बीच खेला गया जिसमें सिंह स्पोर्ट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। सलामी बल्लेबाज के लिए आये शालू यादव और पिंकू ने धीमी सुरुवात की। पारी के दूसरे ही ओवर में अमित सिंह ने शालू यादव को एक रन के निजी स्कोर पर पवेलियन चलता किया। दूसरे विकेट के रूप में उतरे अविनाश ने एक छोर संभाले रखा।चौथे विकेट के रूप में आये शुभम ने स्कोर गति को तेजी से बढ़ाते हुए निर्धारित16 ओवरों में 126 रन बनाए। जिसमे शुभम ने 38 व पिंकू ने 36 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रेंजर स्पोर्ट क्लब की सुरुवात काफी खराब रही और पहले ही ओवर में 2 रन के स्कोर पर नीतू रन आउट के रूप में पवेलियन लौट गए। रेंजर स्पोर्ट क्लब की तरफ से धोनी ने 35 रन बनाए। पम्मू मिश्रा की धारदार गेंदबाजी के आगे रेंजर नतमस्तक दिखी, हालांकि मैच के अंतिम ओवर में 6 गेंद में 14 रनों की दरकार थी। अंकित सिंह के दो छक्कों की बदौलत रेंजर ने ये मुकाबला 2 विकेट से जीत टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। कमेटी में योगेंद्र सिंह, मनीष सिंह रोहित सिंह, सतेंद्र सिंह रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button