Madhya Pradesh News पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित जोधईया बाई जी को एकात्म अभियान के तहत कराया गया ध्यान

रिपोर्टर कंचन साहू उमरिया मध्य प्रदेश
उमरिया नवांकुर संस्था ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति धनवाही विकासखंड करकेली सेक्टर नंबर 02 के द्वारा आज ग्राम लोढ़ा में हर दिन ध्यान हर दिल ध्यान कार्यक्रम के तहत पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित जोधईया बाई को ध्यान और रिलेक्सेशन कराया गया और उनके द्वारा फील किए गए अनुभव को भी जाना गया । आगमी दिनों में 21 जून को आयोजित होने वाले विश्व योग दिवस में जो एकात्म अभियान के तहत ध्यान और योग कराया जाना है उसके तहत लोगो को संदेश दिया गया। यह अभियान रोज सेक्टर नंबर 02 में आयोजित हो रहा है और प्रथम द्वितीय और तृतीय ध्यान की बैठक भी कराई जा रही है इस कार्यक्रम में नवांकुर संस्था के सचिव अनुराग तिवारी मेंटर राघवेंद्र द्विवेदी सहित प्रसिप्टर अशोका सिंह,चंदा रावल,मीना अग्रवाल जी उपस्थिति में यह कार्यक्रम आयोजित की जा रहीं है।

Subscribe to my channel