IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News शासकीय सेवा काल में दिवंगत हुए शासकीय सेवकों के परिजनों को मिली अनुकंपा नियुक्ति

कलेक्टर ने रितु शर्मा, गुलशन पाठक, आसुतोष सिंह मरावी एवं विनीत कुमार महोबिया को सौंपा अनुकंपा नियुक्ति का पत्र

 रिपोर्टर कंचन साहू उमरिया मध्य प्रदेश

उमरिया  शासकीय सेवा काल में दिवंगत हुए शासकीय सेवकों के परिजनों को कलेक्टर डा0 कृष्ण देव त्रिपाठी की पहल पर अनुकंपा नियुक्ति पत्र उनके परिजनों को सौंपे गये। आसुतोष सिंह मरावी पिता स्व0 अमृत सिंह मरावी ग्राम ताली पोस्ट भेजरी तहसील पुष्पराजगढ़ जिला अनूपपुर को तहसील कार्यालय बांधवगढ़ में पटवारी के पद पर, रितु शर्मा पति स्व0 मृदुल कुमार शर्मा निवासी ग्राम भरौला तहसील बांधगवढ़ को राजस्व विभाग में सहायक वर्ग – 3 के पद पर, गुलषन पाठक पिता स्व0 दामोदर प्रसाद पाठक निवासी वार्ड नंबर 12 बिरसिंहपुर पाली को कार्यालय कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय विभाग में सहायक वर्ग -3 के पद पर तथा विनीत कुमार महोबिया पिता स्व0 वीरेंद्र कुमार महोबिया ग्राम पोस्ट पनपथा तहसील मानपुर को कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग में सहायक वर्ग-3 के पद पर नियुक्ति की गई है। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर डा कृष्ण देव त्रिपाठी, वनमण्डलाधिकारी मोहित सूद, अपर कलेक्टर के सी बोपचे ने संबंधितों को अनुकंपा नियुक्ति संबंधी आदेष सौंपें। इस अवसर पर एसडीएम बांधवगढ़ सिद्धार्थ पटेल, एसडीएम पाली हेमराज धुर्वे, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग भरत सिंह राजपूत सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button