IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News अवैध उत्खनन, परिवहन तथा भण्डारण में संलिप्त 2 वाहन जब्त

रिपोर्टर इन्द्रमेन मार्को मंडला मध्यप्रदेश

मण्डला  30 मई 2023 खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन तथा भण्डारण पर प्रभावी रोकथाम हेतु कलेक्टर के निर्देशानुसार खनिज विभाग मण्डला द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन, अवैध परिवहन तथा अवैध भण्डारण के विरुद्ध सतत् रूप से कार्यवाहियाँ की जा रही हैं। इसी परिप्रेक्ष्य में विभिन्न प्राप्त शिकायतों के आधार पर 30 मई 2023 की रात्रि को तहसील मण्डला अन्तर्गत खनिज रेत के 2 ट्रेक्टर वाहन क्रमांक क्रमशः पावर ट्रेक बिना नंबर नीला रंग एवं महिन्द्रा बिना नंबर लाल रंग को खनिज विभाग द्वारा अवैध उत्खनन, परिवहन की गतिविधि में संलिप्त पाए जाने के कारण जब्त किया गया। उक्त संलिप्त दोनों वाहनों को जब्त कर शासकीय अभिरक्षा में थाना प्रभारी कोतवाली मण्डला की सुपुर्दगी में दिया गया। दोनों वाहनों के विरूद्ध म०प्र० खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भण्डारण का निवारण) नियम 2022 के प्रावधानों के तहत् प्रकरण दर्ज कर कलेक्टर न्यायालय प्रेषित किया जा रहा है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button