IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News एम पी ई बी मोहगांव की मनमानी खिलाफ, विरोध प्रदर्शन कर सौपा ज्ञापन

रिपोर्टर इन्द्रमेन मार्को मंडला मध्यप्रदेश

मंडला  विकास खण्ड मोहगांव मुख्यालय में आज 30 मई को मध्य प्रदेश बिजली समस्या निवारण प्रकोष्ठ के तत्वाधान में मोहगांव विकासखंड मैं हो रही विद्युत समस्याओं को लेकर पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी डी सी मोहगांव द्वारा बरती जा रही लापरवाही के विरोध में जिला अध्यक्ष हसीब खान के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया, ज्ञापन का उद्देश्य मूल रूप से क्षेत्र में लगातार हो रही विद्युत प्रवाह अवरुद्ध होने से आमजन परेशान है एवं वॉल्टेज की समस्या के चलते क्षेत्र का किसान भाई खेतो में सिंचाई नही कर पा रहा है क्षेत्र में कटौती की वज़ह से विद्युत आपूर्ति लगातार अवरुद्ध रहती है जिससे जन जीवन प्रभावित है विभिन्न क्षेत्रों में ट्रांसफार्मर खराब होने की समस्या लगातार बनी रहती है लाइन खराब होने से कई दिन तक लोग लाइट से वंचित रह रहे हैं उपरोक्त समस्या को सम्बंधित विभाग के जिम्मेदारो को अनेको बार सूचित किया गया बावजूद इसके अभी तक समस्याए बनी हुई हैं इस हेतु आज एम पी ई बी कार्यालय पहुँचकर माननीय कलेक्टर महोदया के नाम नायब तहसीलदार को उचित कार्यवाही की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने अपने अपने क्षेत्रों की समस्या से सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को समस्या से आवगत कराया साथ ही बिजली समस्या निवारण प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष हसीब खान द्वारा 15 दिन का समय मांगा गया समस्या के निराकरण न होने पर विशाल आंदोलन किए जाने की बात की गई। इस दौरान हसीब खान, इकबाल खान, गत सिंह भवेदी, आसिफ मलिक, राजेंद्र झारिया, गोंदिया बाई परते, जाकिर हुसैन, हीरा सिंह उइके, रजा मलिक, जयपाल मार्को, फग्गन मरावी, राम लाल कोर्चे,जीवन साहू, रेवा सिंह, केहर सिंह, हीरा लाल खरे, वसीम अहमद, महेंद्र धुर्वे, राजू भारतीया, प्रकाश कुलस्ते,नर्मदा चीचाम, कालिका मांझी, धनेश झारिया,वैभव अग्रवाल, अंगद पन्द्रों, शिव कुमार भारतीया, इंदर सिंह,एवं समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button