महोबा उत्तर प्रदेश जैतपुर महोबा दबंगों ने घर में घुसकर अधेड़ व उसके पुत्र को पीटा ,मचाया उत्पात, ग्राम वासी दहशत में

रिपोर्टर अभिनय सिंह चंदेल महोबा उत्तर प्रदेश
पुलिस की मौजूदगी में दबंग लहराते रहे धारदार हथियार, पुलिसकर्मी बने रहे मूक दर्शक
दबंगों ने घर में घुसकर पिता पुत्र को बेरहमी से पीट पीटकर लहूलुहान कर दिया. पुलिस के आने पर भी दबंगों मे पुलिस का कोई खौफ नहीं रहा. बेखौफ दबंग लहराते रहे धारदार हथियार पुलिस मूकदर्शक बनकर खड़ी रहीं पूरे घटनाक्रम का ग्रामीणों ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया है पूरा मामला थाना अजनर अंतर्गत ग्राम बेरी का है जहां पर 1 दर्जन से अधिक दबंगों ने घर में घुसकर घर में घुसकर पिता पुत्र के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया एवं घंटों तक दबंग उत्पात मचाते रहे बताते चलें ग्राम बेरी निवासी सोहित एवं उसका पिता प्रहलाद शर्मा ने थाना अजनर में शिकायती पत्र देते हुए बताया कि ग्राम बेरी निवासी मोहित पुत्र देवेंद्र राजपूत उम्र 25 वर्ष, अनूप राजपूत, राम सिंह पुत्र भरत लाल राजपूत, हरिओम पुत्र नेपाल राजपूत सहित 1 दर्जन से अधिक दबंगों ने उस समय घर पर हमला बोल दिया जब पिता पुत्र अपने घर के बाहर बैठे थे दबंगों ने धारदार हथियार से हमला किया बचाव करते हुए पहलाद अपने बेटे को अंदर ले गया लेकिन दबंगों ने घर के दरवाजे पर लाठी कुल्हाड़ी से हमला किया और दो-तीन घंटे तक उत्पात मचाते रहे पीड़ित के परिजनों ने छत से पूरी घटना का मोबाइल से वीडियो बनाया जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं

वायरल वीडियो में स्पष्ट देखा जा सकता है कि दबंगों द्वारा धारदार हथियार लाठी कुल्हाड़ी एवं धारदार हथियार लहरा कर दहशत कायम की गई है पीड़ित के परिजनों ने दूरभाष के द्वारा पुलिस को बुलाया लेकिन एक वीडियो में यह भी देखा गया कि पुलिस की मोटरसाइकिल और 2 पुलिसकर्मियों के सामने सामने भी दबंग बराबर उत्पात मचाते रहे तमाशाई पुलिसकर्मी मूकदर्शक बने रहे. सोहित उसके पिता प्रहलाद बताते हैं कि जब थाने में शिकायत करने पहुंचे पुलिसकर्मियों द्वारा स्वयं ही शिकायती पत्र लिखा गया एवं छुटपुट धाराओं में मामला दर्ज कर औपचारिकता पूर्ण कर दी गई जबकि जितने नाम पीड़ित द्वारा थाना पुलिस को बताए गए उनमें से केवल 4 लोगों के खिलाफ ही कार्रवाई की गयी बाकी लोगों के नाम हटाने का आरोप लगाया है.

इसके साथ ही पीड़ित ने बताया कि दबंग आपराधिक किस्म के लोग जिनके खिलाफ पूर्व में भी गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत है लेकिन पुलिस उन पर कोई कार्यवाही नहीं रहीं दबंग खुलेआम गाव में गाली गलौज कर दहशत कायम कर रहे हैं. इस मामले में जब थाना प्रभारी अजनर शिवआसरे से बात की गई तो उनका कहना है कि दोनों पक्षों में मारपीट हुई है जिसमें दोनों पक्षों के खिलाफ धारा 323 504 के तहत कार्यवाही की गई है




Subscribe to my channel