Madhya Pradesh News 2003 से भाजपा की सरकार है और 2008 में यह श्री राम जानकी मंदिर बना था और बिजली विभाग ने 3 खंबे नहीं लगा पाए अभी तक

रिपोर्टर बलराम बरोलिया सागर मध्य प्रदेश
सागर खुरई रोड पर पाली के लक्ष्मी प्रसाद दुबे ने यह मंदिर बनवाया था 2008 में भगवान श्री राम जानकी लक्ष्मण श्री हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी जिससे आपको बता दें मंदिर की पूजा के लिए पानी के लिए यहां पर 100 फुट बोर करवाया जिसमें पानी 3 इंची निकला तो इसमें 3:00 एचपी की मोटर डाल दी और बिजली कनेक्शन ले लिया लगभग तीन-चार सो मीटर दूरी से खंभे से डोरी डालकर कनेक्शन लिए हुए उसमें बहुत परेशानी आती है कभी तार टूट जाती है तो कभी वोल्टेज नहीं आता इस कारण पानी की मोटर नहीं चल पाती और पानी के लिए यहां-वहां भटकना पड़ता है लक्ष्मी प्रसाद दुबे ने बताया चार पांच बरसों से बिजली विभाग के ओफिसो के चक्कर लगा रहे हैं कोई सुनवाई नहीं हो रही है यहां के विधायक प्रदीप लारिया के पास भी आवेदन भेजा था तो उन्होंने इस पर कोई कार्यवाही नहीं की 2022 मैं CM हेल्पलाइन पर शिकायत की तो नरयावली जूनियर इंजीनियर संजय अहिरवार ने बोला खंबे लग जाएंगे झूठ बोलकर सीएम हेल्पलाइन शिकायत वापस करवा ली यहां के जूनियर इंजीनियर संजय अहिरवार विधायक लारिया के खास माने जाते हैं भाजपा सरकार भगवान राम को मानती है यहां के विधायक मंदिर के लिए खंबे नहीं लगवा पा रहे बिजली उपभोक्ताओं ने बिजली कनेक्शन लिए हैं उनके मीटर नहीं लगाए गए हैं और अनुमानित बिल हाथ में थमाए जा रहे हैं और पैसा वसूला जा रहा है यह जूनियर इंजीनियर की कार्यप्रणाली इसका 2023 के विधानसभा चुनाव में असर देखने को मिलेगा यहां के लोग बहुत गुस्से में हैं

Subscribe to my channel