IC News and Media House Private Limited


छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

Chhattisgarh News जिले की भूजल प्रबंधन, जल गुणवत्ता और विकसित जल संसाधनों के संबंध में बैठक आयोजित

रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा 30 मई 2023 कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी की अध्यक्षता केन्द्रीय भूमि जल बोर्ड उत्तर मध्य छत्तीसगढ़ क्षेत्र रायपुर के वैज्ञानिकों के साथ कलेक्ट्रेट कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक में भूजल वैज्ञानिक केन्द्रीय भूमि जल बोर्ड श्री शुभम् प्रकाश दास ने जिले की भूजल प्रबंधन योजना के साथ क्षेत्र की जल गुणवत्ता के मुद्दों और विकसित जल संसाधनों के विषय में जानकारी दी। बैठक में जिले के भूजल मुद्दों और आर्टिफिशियल रिचार्ज स्ट्रक्चर, जल मानचित्रण जानकारी दी गई और स्थायी भूजल उपयोग और मांगों को लेकर चर्चा किया गया। इस अवसर पर भूजल वैज्ञानिक केन्द्रीय भूमि जल बोर्ड सुश्री श्वेता मोहंती, कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, कार्यपालन अभियंता जल संसाधन विभाग सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button