अपराधछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News शराब पीने के लिये पैसे की मांग कर जान से मारने की धमकी देकर मारपीट करने वाले आरोपी को सारागांव पुलिस ने पहुचाया सलाखों के पीछे

 रिपोर्टर विनेश कुमार मनहर जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़

 आरोपी मेकरोहन सूर्यवंशी उम्र-27 साल निवासी चोरिया को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया
  आरोपी के विरुद्ध धारा 294, 506,327 भादवि पंजीबद्ध

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है  रात्रि बैरागी चौक चोरिया में प्रार्थी जितेन्द्र सूर्यवंशी अपने साथी के साथ बैठकर आपस में बातचीत कर रहे थे उसी समय ग्राम मेकरोहन सूर्यवंशी आया और प्रार्थी से शराब पीने के लिए 200 रूपये की मांग किया प्रार्थी द्वारा मेरे पास पैसा नही है कहां से दूंगा कहने पर आरोपी को अश्लील गाली गलौज कर हाथ मुक्का से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दिया। प्रार्थी कि रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध थाना- सारागांव में अपराध क्रमांक 68/23 धारा 294, 506,327 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण के आरोपी मेकरोहन सूर्यवंशी उम्र-27 साल निवासी चोरिया को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया, जहाँ से न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल किया गया। आरोपी को गिरफ्तार करने एवं विवेचना कार्यवाही में उप निरीक्षक सुरेश ध्रुव, सहा. उप निरी०डी०एल० बरेठ एवं प्र. आर. राजेश कोशले का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button