Madhya Pradesh News ब्राह्मण वर्ग के आर्थिक रुप से पिछड़े परिवार के बच्चो को छात्रवृत्ति मिले मुख्य मंत्री के नाम ज्ञापन सोपा गया

रिपोर्टर आरती पवार बुरहानपुर मध्यप्रदेश
बुरहानपुर: आर्थिक रूप से कमजोर ब्राह्मण विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान करने एवं ब्राह्मण समाज को अल्प संख्यक घोषित करने हेतु आज समाज बंधुओ द्वारा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन कलेक्टर को सोपा गया। उक्त जानकारी देते हुए समाजबंधुओं ने बताया की मध्यप्रदेश मुखिया ने दीनदयाल लोगो के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं। भाजपा सरकार के लंबे समय तक राज्य और देश की सत्ता में रहने और इनकी सरकारो द्वारा किए जा रहे कार्य समाज में सभी वर्गों को संरक्षण प्रदान कर रहे हैं।किंतु इन वर्गों में आर्थिक रूप से कमजोर ब्राह्मण वर्ग की अनदेखी की जा रही है। प्रदेश सरकार द्वारा लाडली बहना जैसे अभूतपूर्व अभियान चलाए जा रहे हैं। एसटी- एससी और अल्पसंख्यक वर्ग के विद्यार्थियों के लिए भी कई प्रकार की योजना चल रही किंतु इन सभी योजनाओं से गरीब ब्राह्मण विद्यार्थी लगातार उपेक्षित रहता है। अपनी उपेक्षा और आर्थिक कमजोरी के कारण ऐसे बच्चे अपनी पढ़ाई जारी रखने में असमर्थ रहते है। प्रधानमंत्री नरेंद्रजी मोदी के नारे “सबका साथ-सबका विकास” गरीब ब्राह्मणों की अपेक्षा के कारण पूरा होता दिखाई नहीं दे रहा है।
ब्राह्मण समाज की अनदेखी को महसूस करते हुए सर्व ब्राह्मण समाज, मध्यप्रदेश के तत्वावधान में विगत 15 मई इंदौर से प्रदेशव्यापी ब्राह्मण छात्रवृत्ति आंदोलन शुरू किया है। इसी श्रृंखला में आज बुरहानपुर का सर्व ब्राह्मण समाज ज्ञापन के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर ब्राह्मण विद्यार्थियों को एसटी एससी, पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक समुदाय के विद्यार्थियों के समान ही छात्रवृत्ति शुरु करने की मांग के अलावा एससी. एसटी. पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक समुदाय के विद्यार्थियों के समान ही छात्रवृत्ति देने के साथ ब्रह्मण समाज को अल्पसंख्यक का दर्जा देने की मांग मध्यप्रदेश सरकार के सामने रखी है ।

Subscribe to my channel