IC News and Media House Private Limited


छत्तीसगढ़राज्य

Chhattisgarh News संदिग्ध अवस्था में मिली शादीशुदा युवती की लाश : पुलिस ने कही ये बात जानिए पूरा मामला

रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर छत्तीसगढ़

जिले में एक शादीशुदा युवती की लाश संदिग्ध अवस्था में मिली है। युवती गांव में कुएं का पानी लाने गई थी, लेकिन उसक कुछ पता नहीं चला। इसके बाद से परिजनों जब उसकी तलाश कर रहे थे। जिसके बाद उसका शव मिला है। मामला दंतेवाड़ा के गीदम थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार 25 साल की शादीशुदा युवती रविवार शाम को गांव के कुएं में पानी लेने के लिए गई थी। मगर वहां जाने के बाद से उसका कुछ पता नहीं चला। काफी देर तक वह लौटी ही नहीं। इस पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। फिर भी उसका कुछ नहीं पता चला।

कुएं से 100 मीटर दूर मिला शव
इसके बाद परिजन गांव में ही युवती की तलाश करने लगे। तब रात के वक्त ही युवती का शव कुएं से 100 मीटर दूर मिला। इस पर उन्होंने पुलिस को जानकारी दी थी। खबर मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। अगले दिन सोमवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

परिजन बोले-गैंगरेप के बाद हत्या हुई
मृतका के परिजनों ने इस मामले में गंभीर आरोप लताते हुए युवती से गैंगरेप की आशंक जताई है। इसके बाद उसकी हत्या होने की बात कही। उसके शरीर में चोट के भी निशान हैं। फिलहाल इस मामले में एसडीओपी आशा रानी ने कहा कि पीएम करवाया गया है। पीएम रिपोर्ट के बाद पता चलेगा कि आखिर युवती की मौत कैसे हुई है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button