IC News and Media House Private Limited


अपराधब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

Rajasthan News इंस्टाग्राम पर जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को क्राइम ब्रांच सेन्ट्रल की टीम ने किया गिरफ्तार

रिपोर्टर संजय मीणा किशोरपुरा झुंझुनू राजस्थान

फरीदाबाद- डीसीपी क्राइम श्री मुकेश मल्होत्रा के द्वारा अपराधिक मामलो में शामिल आरोपियो की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच सेन्ट्रल प्रभारी जगमिंदर की टीम ने सोशल मीडिया के माध्यम से जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम आशीष है आरोपी बल्लबगढ़ के सागरपुर गांव का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच टीम ने आरोपी को अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से थाना शहर बल्लबगढ़ के मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पर हत्या का मामला कोर्ट में विचाराधीन है। शिकायतकर्ता सूरजभान हत्या के मामले में गवाह है। आरोपी ने 25 मई को इंस्टाग्राम पर लाईव आकर गवाही देने पर जान से मारने की धमकी दी व कहा की अगर मेरे खिलाफ कुछ भी बोला तो अंजाम बहुत बुरा होगा ट्रेलर तुम पहले ही देख चुके हो। वर्ष 2022 में आरोपी ने शिकायतकर्ता के चचेरे भाई राहुल की साथियो के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। आरोपी से वारदात में प्रयोग मोबाईल फोन बरामद कर लिया गया है। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

 

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button