IC News and Media House Private Limited


अपराधउत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News किशोरी से दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार, भेजा गया जेल

रिपोर्टर अजीत अग्निहोत्री हरदोई उत्तर प्रदेश

शाहाबाद  हरदोई  शाहबाद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में सोते समय किशोरी को अगवा करके उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है | शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले पिता के अनुसार 27 मई की रात्रि में अपने घर में परिवार के साथ सो रहा था | दरवाजे के बाहर उसकी 14 वर्षीय पुत्री सो रही थी | पड़ोस का चांद मियां पुत्र साबिद रात तकरीबन 11:00 बजे उसके घर में घुस आया और उसकी पुत्री को अपने घर उठा ले गया | पीड़ित पिता की आंख खुली को चारपाई से उसने अपनी पुत्री को गायब देखा और दंग रह गया | उसने अपनी पुत्री को काफी ढूंढा परंतु उसका पता नहीं चल सका | सुबह 4:00 बजे चांद मियां उसकी पुत्री को घर लेकर आया | पिता ने जब अपनी पुत्री के बारे में पूछताछ की तो धमकी देकर चला गया | कुछ ही देर बाद उसका भाई राजू और माजिद आया और पीड़ित पिता को गाली गलौज करते हुए कोई कार्यवाही न करने की बात कह कर जानमाल की धमकी दी | घटना की रिपोर्ट आरोपी चांद मियां तथा उसके भाई राजू और माजिद के खिलाफ दर्ज कराई गई | प्रभारी निरीक्षक एस.के. मिश्र के अनुसार मुख्य आरोपी चांद मियां को गिरफ्तार करके उसे जेल भेज दिया गया है | शेष दो अभियुक्तों की तलाश जारी है जिन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा |

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button