अपराधब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रराज्य

Maharashtra News अंबरनाथ में घरेलू विवाद के बाद व्यक्ति ने की पत्नी की हत्या

रिपोर्टर मोहम्मद गुलजार अली ठाणे महाराष्ट्र

कल्याण के करीब अंबरनाथ शहर में एक व्यक्ति ने कथित रूप से घरेलू विवाद के बाद अपनी 35 वर्षीय पत्नी की हत्या (Murder) कर दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। उल्हासनगर नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने कहा कि घटना रविवार शाम को अंबरनाथ इलाके में ऑर्डनेंस फैक्टरी कॉलोनी ( आयुध निर्माणी कॉलोनी ) स्थित दंपति के पास में हुई। घटना के बाद 37 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि व्यक्ति ऑर्डनेंस फैक्टरी में काम करता था। ये भी कहा कि दोनो का विवाह 2011 में हुआ था तकरीबन 12 साल से विबिन हॉस्पिटल के उपचार के बाद भी महिला गर्भधारण नहीं कर पा रही थी और इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे। उन्होंने कहा कि रविवार को उनके बीच फिर से झगड़े हुए जिसके बाद आरोपी ने धारदार हथियार से कथित रूप से अपनी पत्नी पर हमला किया। हमले के बाद महिला जमीन पर गिर गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

पुलिस निरीक्षक जे. बी. सोनावने ने बताया कि फैक्टरी के कर्मचारी संघ के एक प्रतिनिधि ने पुलिस को इस बारे में सूचित किया पुलिस घटनास्थल पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया। आरोपी को रविवार रात गिरफ्तार कर लिया गया और उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button