Uttar Pradesh News थाना ओबरा पुलिस द्वारा 01 नफर अभियुक्त व 01 नफर अभियुक्ता के पास से क्रमश: 01 किलो 300 ग्राम गाँजा व 11 ग्राम हेरोइन बरामद कर किया गया गिरफ्तार

रिपोर्टर सुभाषच चंद्र यादव सोनभद्र उत्तर प्रदेश
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, डॉ0 यशवीर सिंह के निर्देशन में जनपद में अवैध मदाक पदार्थ/अवैध मादक द्रव्यो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी ओबरा सोनभद्र के कुशल मार्ग दर्शन में थाना ओबरा पुलिस द्वारा अवैध मदाक पादर्थ बेचने वाले 01 नफर अभियुक्त मनीष कुमार सोनी पुत्र मंगल कुमार सोनी निवासी चोपन रोड शीतला मन्दिर के पास थाना ओबरा जनपद सोनभद्र के कब्जे से 01 किलो 300 ग्राम नाजायज गाँजा व अभियुक्ता राजकुमारी पत्नी स्व0 नन्दलाल उर्फ पकौडी लाल निवासी चूडी गली थाना ओबरा जनपद सोनभद्र के कब्जे से 11 ग्राम नाजायज हेरोइन बरामद कर गिरफ्तार किया गया । उक्त के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर क्रमशः मु0अ0सं0- 120/23 धारा- 8/20 एन.डी.पी.एस. एक्ट व मु0अ0सं0- 121/23 धारा- 8/21 एन.डी.पी.एस. एक्ट पंजीकृत विधिक कार्यवाही की जा रही है ।


Subscribe to my channel